1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की फोटो में चप्पल पहने दिखीं कोरियोग्राफर फराह खान, ट्रोल होने पर किया रिएक्ट

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की फोटो में चप्पल पहने दिखीं कोरियोग्राफर फराह खान, ट्रोल होने पर किया रिएक्ट

 Published : Sep 20, 2023 09:25 am IST,  Updated : Sep 20, 2023 10:34 am IST

Ganesh Chaturthi 2023: फराह खान ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो चप्पल पहने हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रेल करना शुरु कर दिया। अब कोरियोग्राफर ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

Farah khan- India TV Hindi
चप्पल पहनने को लेकर ट्रोल करने वालों को फराह ने दिया जवाब Image Source : INSTAGRAM

Ganesh Chaturthi 2023: इन दिनों हर तरफ गणेश चतुर्थी की धूम छाई हुई है। सोशल मीडिया पर जहां देखो वहां गणपति सेलिब्रेशनकी ही तस्वीरें देखने को मिल रही है। खासकर बाॅलीवुड सेलेब्स की जो एक के बाद तस्वीरें शेयर कर फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाईयां दे रहे हैं। इसी कड़ी में मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने भी एक पोस्ट शेयर कर फैंस को गणपति महोत्सव की बधाई दी है। हालांकि, इस दौरान फराह खान को नेटिजंस ने ट्रोल कर दिया। अब आप सोच रहे होंगे की मुस्लिम होकर गणेश चतुर्थी सेलीब्रेट करने पर लोगों ने फराह को ट्रोल किया होगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है बल्कि वजह कुछ और ही है। आइए आपको बताते है क्या ये पूरा मामला। 

फराह ने शेयर की गणेश चतुर्थी सेलीब्रेशन की फोटो

दरअसल फराह खान ने बीते दिन गणेश चतुर्थी  के खास मौके अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके साथ हुमा कुरैशी और राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा नर आ रही हैं। तस्वीर में तीनों हसीनाएं हाथ जोड़े खड़ी कैमरे के लिए पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान तीनों को ट्रेडिशनल आउट में देखा जा सकता है। जहां फराह  ब्लू एंड व्हाइट प्रिंटेड सूट में नजर आ रही हैं, तो वहीं हुमा पर्पल कलर के सूट में और पत्रलेखा गोल्डन कलर की साड़ी पहने दिख रही हैं। तीनों इस लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

जानिए क्यों ट्रोल हुईं फराह

हालांकि, इस तस्वीर में जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा तो वो था फराह के पैरों की चपप्ल ने। फराह द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि फराह अपने सूट से मैचिंग स्लीपर्स पहने दिखाई दे रही हैं। बस फिर क्या फराह को चप्पल में देख नेटिजंस को उन्हें ट्रोल करने का मौका मिल गया। एक यूजर फारह को ट्रोल करते हुए लिखा- 'प्लीज गणेश जी के सामने अपनी चप्पलें उतार दें।' एक ने लिखा- 'चप्पल पहनकर पूजा?' एक ने फराह को ट्रोल करते हुए लिखा- 'नंगे पांव किया जाता है भगवान को प्रणाम।' इसी तरह से यूजर्स फराह को कंमेट कर ट्रोल करने लगे। 

farah khan
Image Source : INSTAGRAMजानिए क्यों ट्रोल हुईं फराह

ट्रोलर्स को फराह ने दिया जवाब

इन कंमेट्स को पढ़ने के बाद फराह भी चुप नहीं बैठीं। उन्होंने इन कमेंट्स का जवाब भी दिया है। उन्होंने एक यूजर के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- 'हम घर के बाहर थे, आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।' फराह के इस कोमेट के पास खई लोग उन्हें सपोर्ट करते हुए भी नजर आए। एक यूजर ने उनके कंमेट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- 'मुझे लगता है आपको रिप्लाई करने की ज़रूरत नहीं है, ये लोग बिना आईक्यू के बेहद ओवरस्मार्ट हैं।' 

Farah Khan
Image Source : INSTAGRAMट्रोलर्स को फराह ने दिया जवाब

पत्रलेखा ने भी शेयर की फराह के साथ तस्वीर

फराह के बाद राजकुमार राव की वाइफ पत्रलेखा ने भी गणपति पूजन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है। हुमा और फराह के साथ फोटो पोस्ट करते हुए पत्रलेखा ने कैप्शन में लिखा- 'तीन देवियां।'

 

बनारसी साड़ी पहने बालों में गजरा और माथे पर बिंदिया लगाए, कुछ इस अंदाज में अनुष्का शर्मा ने मनाया गणेश चतुर्थी का त्योहार

भांजी आयत को गोद में उठाकर सलमान खान ने उतारी बप्पा की आरती, भाईजान के इस अंदाज पर दिल हारे फैन्स

Mahesh Bhatt Birthday :शादीशुदा होते हुए अफेयर करने से लेकर बेटी को किस करने तक, जब दुनिया के सामने बदनाम हो गए महेश भट्ट

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन