1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैसी है 'Citadel Honey Bunny'? निमृत कौर ने कर दिया रिव्यू, प्रीमियर पर लगा सितारों का जमावड़ा

कैसी है 'Citadel Honey Bunny'? निमृत कौर ने कर दिया रिव्यू, प्रीमियर पर लगा सितारों का जमावड़ा

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 05, 2024 04:01 pm IST,  Updated : Nov 05, 2024 04:01 pm IST

वरुण धवन और समंथा रूथ प्रभु की अपकमिंग सीरीज 'सिटाडेल हनी बनी' 7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज के प्रीमियर पर बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। एक्ट्रेस निमृत कौर ने इस सीरीज का रिव्यू भी कर दिया है।

Citadel Honey Boney- India TV Hindi
सिटाडेल हनी बनी Image Source : INSTAGRAM

प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली एक्शन थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल हनी बनी' (citadel honey bunny) का मंगवार को प्रीमियर रखा गया। मुंबई में आयोजित इस प्रीमियर में वरुण धवन, समंथा रूथ प्रभु समेत तमाम स्टारकास्ट ने हिस्सा लिया। साथ ही प्रीमियर में बॉलीवुड के दूसरे बड़े सितारे भी शामिल हुए। निमृत कौर ने भी प्रीमियर में हिस्सा लिया और सीरीज का रिव्यू कर दिया। निमृत ने अपने इंस्टाग्राम पर सीरीज की स्टारकास्ट और डायरेक्टर्स के साथ फोटो शेयर की है। साथ ही सीरीज की तारीफ करते हुए लोगों को देखने के लिए कहा है। ये सीरीज 7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। प्रीमियर में शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर और विक्रमादित्य मोटवानी भी शामिल हुए। 

हॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर्स जुड़े

'राज एंड डीके' ने इस सीरीज को बनाया है। जो इससे पहले फैमिली मैन, गन्स एंड गुलाब्स, मोनिका ओह माई डार्लिंग और रक्तबीज जैसी हिट सीरीज और फिल्में बना चुके हैं। साथ ही इस 

'सिटाडेल हनी बनी' को हॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर रूसो ब्रदर्स ने प्रोड्यूस किया है। रूसो ब्रदर्स मावर्ल्स की एंडगेम समेत तमाम फिल्में बना चुके हैं। अब बॉलीवुड में सिटाडेल के डेब्यू के 2 ही दिन बचे हैं। 7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर सीरीज प्रीमियर की जाएगी। सीरीज में वरुण धवन और समंथा रूथ प्रभु लीड रोल में नजर आने वाले हैं। 

प्रीमियर में शामिल हुए बॉलीवुड सितारे

मुंबई में मंगलवार को इस सीरीज का प्रीमियर रखा गया था। इस मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज सितारे यहां पहुंचे। शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी, राज एंड डीके, वरुण धवन, निमृत कौर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, आदित्य रॉय, आदर्श गौरव और नितेश तिवारी शामिल हुए। हॉलीवुड की सुपरहिट सीरीज सिटाडेल का ये हिंदी रीमेक होगी। इससे पहले हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल में प्रियंका चोपड़ा ने काम किया था और पूरी दुनिया से तारीफें बटोरी थीं। प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड इमेज इस सीरीज ने बदल दी थी। अब वरुण धवन और समंथा रूथ प्रभु के पास भी अच्छा मौका है। अब देखना होगा कि दोनों इस सीरीज में लोगों को कितना पसंद आते हैं। सीरीज में सिकंदर खेर, केके मैनन, सिमरन, साकिब सलीम, शिवकांत सिंह परिहार जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन