1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उत्तम सिंह और के.एस. चित्रा को मिलेगा लता मंगेशकर पुरस्कार, जानें कितनी मिलेगी धनराशि

उत्तम सिंह और के.एस. चित्रा को मिलेगा लता मंगेशकर पुरस्कार, जानें कितनी मिलेगी धनराशि

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Aug 21, 2024 01:30 pm IST,  Updated : Aug 21, 2024 01:30 pm IST

संगीतकार उत्तम सिंह और के.एस. चित्रा को लता मंगेशकर पुरस्कार के साथ नवाजा जाएगा। इस पुरस्कार के साथ 2 लाख रुपये की धनराशि भी उन्हें दी जाएगी। जानें कब और कहां इसका आयोजन किया जा रहा है।

Uttam Singh, KS Chitra- India TV Hindi
उत्तम सिंह और केएस चित्रा। Image Source : INSTAGRAM

फेमम म्यूजिक कंपोजर उत्तम सिंह  और प्लेबैक सिंगर केएस चित्रा को मध्य प्रदेश सरकार 28 सितंबर को राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित करेगी। पुरस्कार समारोह मध्य प्रदेश में आयोजित किया जाएगा जिसमें कलाकार को 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। राज्य का संस्कृति विभाग हर साल महान गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर यह पुरस्कार प्रदान करता है। बता दें कि उत्तम सिंह ने फिल्म 'दिल तो पागल है' में भी संगीत दिया है जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था।

पुरस्कार समारोह कहां आयोजित किया जाएगा?

उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक जयंत भिसे ने पुष्टि की कि उत्तम सिंह को 2022 का मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि केएस चित्रा को वर्ष 2023 के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। पहली बार पुरस्कार समारोह लता मंगेशकर को समर्पित हाल ही में निर्मित ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इसे मध्य प्रदेश सरकार ने उनकी स्मृति में बनवाया था।

कितनी मिलेगी पुरस्कार राशि

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था। उनका निधन 6 फरवरी 2022 को 92 वर्ष की आयु में हुआ। उन्होंने भारतीय संगीत पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। वर्ष 1984 में स्थापित इस पुरस्कार का उद्देश्य सुगम संगीत में कलात्मक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना है। इसमें 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र शामिल है। इससे पहले नौशाद, किशोर कुमार और आशा भोसले जैसे दिग्गज कलाकारों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

उत्तम सिंह और के.एस. चित्रा का करियर

के.एस. चित्रा भारतीय शास्त्रीय संगीत, भक्ति और लोकप्रिय संगीत गाती हैं। उन्होंने मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, उड़िया, हिंदी, असमिया, बंगाली और पंजाबी गीतों को अपनी आवाज़ दी है। उत्तम सिंह एक प्रसिद्ध संगीत निर्देशक हैं, जिन्होंने 'दिल तो पागल है', 'गदर: एक प्रेम कथा', 'हम दिल दे चुके सनम' और 'परदेस' जैसी फ़िल्मों के लिए संगीत निर्देशन भी किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन