1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साउथ के दो बड़े स्टार्स के घर रेड, कस्टम ने मारा छापा, लग्जरी कार टैक्स चोरी का है मामला

साउथ के दो बड़े स्टार्स के घर रेड, कस्टम ने मारा छापा, लग्जरी कार टैक्स चोरी का है मामला

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 23, 2025 07:43 pm IST,  Updated : Sep 23, 2025 07:43 pm IST

लग्जरी कार टैक्स चोरी कार्रवाई के तहत, राजस्व खुफिया निदेशालय और कस्टम अधिकारियों ने साउथ के दो बड़े स्टार्स के घर छापेमारी की। टीम ने थेवारा में पृथ्वीराज सुकुमारन और पनमपिल्ली नगर में दुलकर सलमान के आवास, कस्टम द्वारा छापा मारा गया।

Dulquer Salmaan- India TV Hindi
दुलकर सलमान और पृथ्वीराज सुकुमारन। Image Source : INSTAGRAM/@DQSALMAAN/@THEREALPRITHVI

साउथ सिनेमा के दो बड़े स्टार दुलकर सलमान और पृथ्वीराज सुकुमारन एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार ये स्टार अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि टैक्स चोरी के आरोपों को लेकर चर्चा में हैं। कस्टम अधिकारियों ने 'ऑपरेशन नुखूर' के तहत दुलकर सलमान और पृथ्वीराज सुकुमारन के घरों में छापा मारा है और इन दो स्टार्स के अलावा भी की मलयालम एक्टर कस्टम अधिकारियों की रडार पर हैं। अधिकारियों ने  पृथ्वीराज सुकुमारन के थेवारा स्थित आवास और दुलकर सलमान के पनमपिल्ली नगर स्थित आवासों सहित करीब 30 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने तिरुवनंतपुरम स्थित पृथ्वीराज के घर की भी तलाशी ली, हालांकि, उन्हें वहां कोई संदिग्ध वाहन नहीं मिला है।

जांच का आधार

कस्टम अधिकारियों की ये जांच उन वाहनों पर केंद्रित है जो कथित तौर पर टैक्स लायबिलिटी से बचने के लिए फेक रजिस्ट्रेशन का इस्तेमाल करके भूटान से भारत लाए जाते हैं। अधिकारियों का आरोप है कि भूटान में कुछ महंगे वाहनों (जिनमें भूटान सेना द्वारा सेवामुक्त किए गए वाहन भी शामिल हैं) की नीलामी के बाद, स्मगलर फेक रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों का इस्तेमाल करके पहले तो उन्हें हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में पंजीकृत कराते हैं और फिर उन्हें केरल में 'केएल' रजिस्ट्रेशन प्लेट के तहत दोबारा बेचने के लिए भेज देते हैं।

टैक्स चोरी का है मामला

मोटर वाहन विभाग की सहायता से कस्टम प्रिवेंशन विंग, छापेमारी वाले स्थानों से जुड़े कई वाहनों के ओनरशिप डॉक्यूमेंट्स की जांच कर रही है।  कस्टम को पता लगा है कि अब तक इस तरह की तकरीबन 15 कारें इंपोर्ट होकर भारत आई हैं, जिनमें से कुछ गाड़ियां केरल में हैं और इसी के आधार पर ये छापेमारी की गई है। अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी के दौरान मिलने वाली इन गाडियों को जब्त किया जाएगा और वाहन मालिकों को गाड़ी के डॉक्यूमेंट पेश करने के लिए नोटिस दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि जांच में कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, कोझिकोड और मलप्पुरम सहित कई जिलों में फैले डीलरों, एजेंटों और संभावित उपभोक्ताओं का एक नेटवर्क शामिल है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन