1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना के सिर सजा मिस वर्ल्ड 2024 का ताज, जानिए कौन बना रनरअप

चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना के सिर सजा मिस वर्ल्ड 2024 का ताज, जानिए कौन बना रनरअप

 Published : Mar 09, 2024 11:05 pm IST,  Updated : Mar 09, 2024 11:53 pm IST

मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता में 112 देशों की सुंदरियों के बीच मुकाबला हुआ, मुंबई में इस प्रतियोगिता का फाइनल हुआ। जिसमें Krystyna Pyszkova के सिर यह ताज सजा है।

Czech Republics KRISTYNA - India TV Hindi
Czech Republics KRISTYNA Image Source : INSTAGRAM

आज, 27 साल के लंबे अरसे के बाद, भारत ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी की है। इस कार्यक्रम में मिस वर्ल्ड 2024 के विजेता की घोषणा की गई। इस प्रतियोगिता में भारत से सिनी शेट्टी ने प्रतिनिधित्व किया था। वहीं इस साल यह ताज चेक रिपब्लिक की Krystyna Pyszkova को हासिल हुआ है। पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग ने नई मिस वर्ल्ड को ताज पहनाकर सालों पुरानी परंपरा को निभाया। इस प्रतियोगिता में लेबनान की यास्मीना ज़ायटौन 71वीं मिस वर्ल्ड की फर्स्ट रनर अप हैं। 

टॉप 4 से पहले बाहर हुईं सिनी शेट्टी

इस कंप्टीशन में टॉप 4 फाइनलिस्ट में लेबनान, त्रिनिदाद और टोबैगो, बोत्सवाना और चेक गणराज्य शामिल थे। इसके पहले टॉप 8 तक भारतीय कंटेस्टेंट सिनी शेट्टी हर राउंड को आसानी से पार करती रहीं। लेकिन मेजबान देश की कंटेस्टेंट टॉप 4 की दौड़ में ही बाहर हो गईं।  

क्या बोले रजत शर्मा

इस प्रतियोगिता के जज व इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने कहा, "चेक की प्रतियोगी डेजर्व करती थीं, उन्होंने अपने जवाबों से ये क्राउन हासिल किया। भारत पहले चार में नहीं पहुंच पाया इस बात का दुख है... मिस इंडिया का प्रयास जारी रहेगा। वैसे तो 40 की 40 की कंटेस्टेंट डिजर्व करती थीं। 40 से 12 का चुनना फिर 12 में से एक को चुनना वाकई काफी मुश्किल था।" 

उन्होंने आगे कहा, "मन की सुंदरता भी जरूरी है। जिस तरह से बाहर से आई हुई टीम को ट्रीट किया.. आयोजकों को बहुत बहुत बधाई.. यह इंडिया के लिए प्राइड मूवमेंट है। टॉप 4 में नहीं आए तो क्या हुआ लोगों का दिल तो जीता... प्रतियोगिता में कोई हारता है तो जीतता है।"

करण जौहर ने किया होस्ट 

71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग और करण जौहर ने होस्ट किया। इस कार्यक्रम में शान, नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ जैसे लोकप्रिय कलाकार प्रस्तुति देकर इसे यादगार बनाया। 

ये हस्तियां बनीं जज

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में इंडिया टीवी के अध्यक्ष और मुख्य संपादक रजत शर्मा, अभिनेत्री पूजा हेगड़े, कृति सेनन और हरभजन सिंह जैसी उल्लेखनीय हस्तियां शामिल हैं।

नीता अंबानी ने दीं शुभकामनाएं

मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की सीईओ जूलिया एवलिन मॉर्ले सीबीई ने रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष, संस्थापक नीता मुकेश अंबानी को 'मानवतावादी पुरस्कार' प्रदान किया। इस मौके पर नीता अंबानी ने सभी कंटेस्टेंट्स के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही देश में हर देश से आईं सुंदरियों का स्वागत भी किया। 

इन्हें भी पढ़ें- 

'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' का पहला गाना 'वंदे वीरम' होगा खास, CRPF और पुलिस के जवानों की मौजूदगी में होगा लॉन्च

ऑस्कर 2024: सबसे बड़े फिल्मी अवॉर्ड अब चंद घंटे दूर, जानिए कब और कहां देखें 96वें अकादमी पुरस्कार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन