आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को मिले-जुले रिव्यू थे, लेकिन इसके बावजूद इसने अपने पहले दिन अच्छी कमाई थी। जहां दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय की तारीफ की है, वहीं कई लोगों ने यह भी कहा कि इसकी स्टोरी थोड़ी और बेहतर हो सकती थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है और अब सभी की नजरें इस पर हैं कि पहले वीकेंड में इसकी कमाई में बढ़त होती है या नहीं।
डकैत ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़
Sacnilk के ताजा अपडेट के मुताबिक डकैत ने रिलीज के तीसरे दिन 6.40 करोड़ कमाए। फिल्म की कमाई में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि यह इसका पहला रविवार था। फिल्म शुक्रवार को 6.55 करोड़ के साथ शुरू हुई और दूसरे दिन 6.85 करोड़ कमाए। इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 23.41 करोड़ और कुल इंडिया नेट कलेक्शन अब तक 19.80 करोड़ हो गया है।
डकैत की तीसरे दिन की ऑक्यूपेंसी
'डकैत' ने रविवार को कुल 39.35 प्रतिशत तेलुगू ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जिसमें सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी गुंटूर 69.5 प्रतिशत में रिपोर्ट की गई। फिल्म ने पहले दिन 7.63 करोड़, दूसरे दिन 8 करोड़ और तीसरे दिन 7.49 करोड़ रुपये कमाए। हिंदी और तेलुगू भाषा में रिलीज हुई ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देखने को मिलने वाली है। 'धुरंधर' की वजह से इस फिल्म की कमाई पर असर हो रहा है। हालांकि, उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म आने वाले दिनों में अच्छी कमाई करेगी।
डकैत की कहानी
पहली बार निर्देशन कर रहे शेनिल देव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आदिवी शेष एक इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। कहानी दो पुराने प्रेमियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें मिलकर कई चोरियां करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसे उनकी जिंदगी बदल जाती है। इस फिल्म में प्रकाश राज और अनुराग कश्यप भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सुप्रिया यारलागड्डा द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'डकैत' को सुनील नारंग ने को-प्रेजेंट किया है और अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने इसे प्रेजेंट किया है।
ये भी पढे़ं-
रितेश देशमुख ने पोस्टपोन की 'राजा शिवाजी एंथम' रिलीज, आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि
'भूत बंगला' के सेट पर अक्षय कुमार ने किया प्रैंक, हवा में लटकी एक्ट्रेस की निकल गई चीख, वीडियो वायरल