आदिवि शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप स्टारर फिल्म 'डकैत: ए लव स्टोरी' आखिरकार 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और सोशल मीडिया पर दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रियाएं अभी से आने लगी हैं। इस एक्शन थ्रिलर को पूरे देश में फर्स्ट-डे-फर्स्ट-शो के दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जहां एक ओर इस फिल्म ने अपनी तकनीकी बारीकियों और रोमांचक सीन से कई लोगों को इंप्रेस किया है तो वहीं कुछ दर्शकों कहानी में कुछ खामियां भी नजर आई। कुल मिलाकर फिल्म 'डकैत' को सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं।
डकैत को मिले-जुले रिव्यू
आदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप की 'डकैत: ए लव स्टोरी' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले शो के तुरंत बाद कई दर्शकों ने X पर अपनी राय शेयर की और अब तक मिली प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही हैं। जहां दर्शकों के एक पक्ष ने फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और साउंड डिजाइन की तारीफ की है, वहीं दूसरों ने इसके जबरदस्त ट्विस्ट, दूसरे हाफ और क्लाइमेक्स को इसकी ताकत बताया है। साथ ही कुछ दर्शकों को लगा कि कहानी काफी औसत दर्जे की है और फिल्म को सफल बनाने का ज्यादातर श्रेय इसके तकनीकी पहलुओं को जाता है।
एक यूजर ने लिखा, 'पहला हाफ काफी मजबूत है, जिसमें कहानी का विकास और स्क्रीनप्ले बहुत कसा हुआ है, जो दर्शकों को बांधे रखता है। दूसरा हाफ भी अच्छी रफ्तार के साथ आगे बढ़ता है। हालांकि, क्लाइमेक्स के बारे में कोई भी जल्दी अंदाजा लगा सकता है। @AdiviSesh और @mrunal0801 अपनी जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। तकनीकी रूप से फिल्म काफी मजबूत है, जिसकी एडिटिंग बहुत अच्छी है। इसकी एकमात्र कमजोरी भीम का BGM है, जो फिल्म के अहम पलों को और ज्यादा असरदार नहीं बना पाता। कुल मिलाकर, यह एक बेहतरीन फिल्म है, जिसकी कहानी और नैरेटिव बहुत दमदार है। रेटिंग: 3.5/5।'
X के एक यूजर ने एक्टिंग, कहानी के ट्विस्ट और बैकग्राउंड स्कोर के साथ-साथ दूसरे पहलुओं की भी तारीफ की। लिखा, 'AdiviSesh ने अपनी स्क्रिप्ट के चुनाव से निराश नहीं किया, लेकिन यह फिल्म औसत से थोड़ी ही ऊपर है। MrunalThakur ने अपनी भूमिका में अच्छा काम किया है। AnuragKashyap की कास्टिंग भी बढ़िया है। बैकग्राउंड स्कोर अच्छा है। फिल्म की गति में कुछ उतार-चढ़ाव हैं; कुछ हिस्से धीमे लगते हैं और फिर गति पकड़ लेते हैं। 2.75/5।'
'Dacoit: तकनीकी रूप से अच्छी है, लेकिन कमजोर और कुछ हद तक अंदाजा लगाने लायक स्क्रीनप्ले की वजह से निराश करती है। कुछ पल अच्छे लगते हैं, लेकिन 'Kshanam'/'Goodachari' से मिलती-जुलती बातें और बहुत ज्यादा नाटकीय क्लाइमेक्स इसके असर को कम कर देते हैं। Adivi Sesh का काम ठीक-ठाक है और Mrunal भी ठीक हैं। कुल मिलाकर: एक औसत, जिसे एक बार देखा जा सकता है। रेटिंग: 2.5/5'
'#Dacoit : दूसरे हाफ का रिव्यू: यह थोड़ा कमजोर पड़ता है, लेकिन फिर भी इसमें कलाकारों की परफॉर्मेंस और भावनात्मक गहराई फिल्म को मजबूत बनाए रखती है। इसका क्लाइमैक्स काफी भावुक करने वाला है। हो सकता है कि यह आदिवी शेष की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म न हो, लेकिन फिर भी यह काफी कुल मिलाकर: 3/5 की है।'
आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की लव स्टोरी
शेनिल देव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आदिवी शेष और मृणाल के अलावा प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी, सुनील और जेन मैरी खान जैसे दमदार सहायक कलाकार भी शामिल हैं। बता दें 'डकैत: ए लव स्टोरी' की कहानी एक गहरे भावनात्मक टकराव के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी हरि पर आधारित है, जिसका किरदार आदिवी शेष ने निभाया है। हरि की जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आता है, जिसकी वजह से उसे जेल जाना पड़ता है। उसकी प्रेमिका सरस्वती, जिसका किरदार मृणाल ठाकुर ने निभाया है। वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाती है और किसी और से शादी कर लेती है। इसके बाद शुरू होता है असली ड्रामा।
ये भी पढे़ं-
'धुरंधर' के सेट पर कैसे रहते थे अक्षय खन्ना? दानिश पंडोर ने किया खुलासा, बोले- किसी से बात नहीं करते