1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धुरंधर' के सेट पर कैसे रहते थे अक्षय खन्ना? दानिश पंडोर ने किया खुलासा, बोले- किसी से बात नहीं करते

'धुरंधर' के सेट पर कैसे रहते थे अक्षय खन्ना? दानिश पंडोर ने किया खुलासा, बोले- किसी से बात नहीं करते

 Published : Apr 10, 2026 09:02 am IST,  Updated : Apr 10, 2026 09:02 am IST

दानिश पंडोर ने 'धुरंधर' के दोनों पार्ट में उजैर बलोच का किरदार निभाया है। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि अक्षय खन्ना सेट पर कैसे रहते थे।

Dhurandhar 2- India TV Hindi
दानिश पंडोर और अक्षय खन्ना Image Source : INSTAGRAM/@DANISHPANDOR

भले ही 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर लगातार जीत हासिल कर रही है और सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है, लेकिन फैंस अभी भी इसके पहले पार्ट में अक्षय खन्ना के 'रहमान डकैत' वाले दमदार रोल को भुला नहीं पाए हैं। अपने करियर के लगभग तीन दशकों के बाद पिछले साल दिसंबर में इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से एक्टर की लोकप्रियता में एक नई लहर देखने को मिली है। 'Fa9la' में उनके वायरल हुक स्टेप से लेकर आदित्य धर की डायरेक्ट की हुई फिल्म में उनकी जबरदस्त मौजूदगी तक, अक्षय ने एक बार फिर स्क्रीन पर अपनी दमदार पकड़ साबित कर दी है। इसी बीच, अक्षय खन्ना के ऑन स्क्रीन भाई दानिश पंडोर उर्फ उजैर बलोच ने बताया कि वह सेट पर कैसे रहते थे।

दानिश पंडोर ने बताया सेट पर कैसे रहते थे अक्षय खन्ना

दानिश पंडोर ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में कहा, 'वह साथ बहुत अच्छे से पेश आते हैं, एक इंसान के तौर पर वह बहुत मिलनसार हैं और यह भी सच है कि वह ज्यादा किसी से नहीं बोलते, लेकिन अगर आप उनसे कुछ भी पूछते हैं तो वह बहुत अच्छे से जवाब देते है। हां, जब वह फिल्म के सेट पर होते हैं तो वह अपनी ही एक दुनिया में खोए रहते हैं। धुरंधर के सेट पर वह अपने किरदार पर ही ध्यान देते थे, जब कैमरा शुरू होता था तो वह पूरी किरदार की गहराई में चले जाते थे।'

धुरंधर के सेट पर अक्षय खन्ना क्यों नहीं करते थे बात

दानिश पंडोर ने अक्षय के काम करने के तरीके के बारे में एक दिलचस्प बात भी बताई। हालांकि, उनके लिए अक्षय खन्ना से बातचीत शुरू करना मुश्किल नहीं था। उन्होंने कहा, 'वह सेट पर अपने फोन के साथ भी नहीं बैठते। वह एक कोने में चुपचाप बैठते हैं और जब तक कोई उनसे बात न करें, वह किसी से बात नहीं करते। वह एक बहुत ही बेहतरीन इंसान हैं। वह चुपचाप बैठते हैं, अपनी दुनिया में रहते हैं और अपनी परफॉर्मेंस के बारे में सोचते हैं।'

दानिश पंडोर को पसंद आई अक्षय खन्ना की ये बात

'धुरंधर' के बाद मिली शोहरत के बावजूद, अक्षय लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। जब उनकी चर्चा जोरों पर थी तब वह अलीबाग में अपने बंगले में चले गए और इस सारी हलचल से खुद को दूर रखा। उनके इस रवैये की तारीफ करते हुए दानिश ने कहा, 'क्या यह सबसे अच्छी बात नहीं है जो कोई कर सकता है? ऐसी चीजें उन्हें जमीन से जुड़ा रखती हैं। सबकुछ भारी लगने लगे तो आपको बस थोड़ा आराम करना शुरू कर देना चाहिए।' उन्होंने कहा कि मुझे उनकी यह बात बहुत पसंद है कि वह एक ऐसे एक्टर हैं, जो कामयाबी और नाकामयाबी दोनों वक्त शांत रहते हैं।

ये भी पढे़ं-

रामानंद सागर के बेटे मोती को पसंद आया 'रामायण' का टीजर, रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- क्लासिक एक्टर हैं

अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में छाए रणवीर सिंह, मोहित चौहान संग गाया 'डूबा डूबा', हर्षदीप कौर ने की तारीफ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन