मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आने वाले हैं, जिसे उनका पहला लुक सामने आ चुका है। हनुमान जयंती के मौके पर इसका टीजर शेयर किया गया था, जिसमें रणबीर की राम के रूप में पहली झलक दिखाने को मिली थी। नितेश तिवारी की 'रामायण' दो भाग में रिलीज होने वाली है। इसे दर्शकों से मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। साथ ही कई सेलिब्रिटी ने इसकी कास्ट और सिनेमैटोग्राफी की तारीफ की। रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने भी 'रामायण' के टीजर पर अपनी राय रखी है।
रामायण पर मोती सागर का रिएक्शन
'रामायण' का ट्रेलर देखने के बाद मोती सागर ने कहा कि उन्हें रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक बहुत पसंद आया। साथ ही उन्होंने 1987 के टीवी सीरियल 'रामायण' और आने वाली फिल्म की तुलना पर भी बात की। रामानंद सागर के बेटे ने कहा कि दोनों का फॉर्मेट पूरी तरह अलग है। मोती सागर ने आगे फिल्म की तुलना पर कहा कि 'रामायण' के टीजर के आधार पर फिल्म को जज करना बिल्कुल भी सही नहीं होगा। इतना ही नहीं मोती सागर ने रणबीर कपूर की भी तारीफ की और उन्हें भगवान राम के रूप में देख खुश हैं।
रामायण फेम रणबीर कपूर की मोती सागर ने की तारीफ
मोती सागर ने PTI एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं रामायण से कुछ अच्छा करने की उम्मीद कर रहा हूं, क्योंकि रणबीर आज के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं, खासकर परफॉरमेंस और इमोशंस के मामले में वे क्लासिक एक्टर हैं और उनमें बहुत गहराई है।' आगे फिल्म को लेकर उन्होंने कहा, 'लेकिन मुझे लगता है कि आप इस टीजर से कुछ भी जज नहीं कर सकते... रणबीर की परफॉरमेंस में बहुत गहराई है। उन्होंने इस किरदार में बहुत गहराई से उतरकर काम किया होगा, जो साफ टीजर में देखने को मिल रहा है। इसलिए मैं पूरी फिल्म देखने के बाद ही कमेंट करना चाहूंगा।'
रामायण की तुलना पर क्या बोले मोती सागर
रामानंद सागर और नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर हो रही तुलना पर मोती सागर ने कहा, 'फिल्म और टीवी शो की तुलना सही नहीं है। लोग यह भूल जाते हैं कि हमारी रामायण 78 एपिसोड की थी और हर एपिसोड 30-40 मिनट चला है, जबकि फिल्म सिर्फ 3 से 4 घंटे की होने वाली है। इसलिए फिल्म और टीवी शो में बहुत बड़ा अंतर देखने क मिलेगा। टीवी शो में हम ज्यादा डिटेल्स में दिखा सकते हैं तो हमें खुद भी समझाना जरूरी है।'
ये भी पढे़ं-
टार्जन गर्ल बन हुईं मशहूर, करियर को दांव पर लगाकर की शादी, सपा सांसद की बहू बन जी रही लग्जरी लाइफ
TRP पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का राज, 'अनुपमा' पर भारी पड़ा नया शो, टॉप 5 से बाहर YRKKH