1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 100 साल पुराना फर्नीचर, बकिंघम पैलेस से भी सुंदर है इस हीरोइन का घर, चंद फिल्मों में ही बनी स्टार

100 साल पुराना फर्नीचर, बकिंघम पैलेस से भी सुंदर है इस हीरोइन का घर, चंद फिल्मों में ही बनी स्टार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 28, 2025 04:09 pm IST,  Updated : Oct 28, 2025 04:09 pm IST

फराह खान हाल ही में डायना पेंटी के घर पहुंची थीं। इस दौरान 100 साल पुराना फर्नीचर और ग्रांड हाउस देखकर चौंक गईं। इसका वीडियो भी शेयर किया है।

Diana penty- India TV Hindi
डायना पेंटी Image Source : INSTAGRAM@DIANAPENTY

बॉलीवुड कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान अक्सर ही अपने ब्लॉग्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर ही फिल्मी सितारों के घर जाकर उनके साथ लंच डिनर करने वाले वीडियोज फैन्स को खूब पसंद आते हैं। हाल ही में फराह खान एक बॉलीवुड हीरोइन के घर पहुंची थीं। यहां फराह खान को 100 साल से पुराना फर्नीचर देखने को मिला। इतना ही नहीं इस घर की शालीनता को देख फराह खान ने इसे इंग्लैंड के बकिंघम पैलेस से भी कंपेयर कर दिया। ये हीरोइन कोई और नहीं बल्कि डायना पेंटी हैं। 

डायना के घर पहुंची फराह खान

फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ फिल्मी सितारों के घर जाती हैं। या फिर कभी-कभी फिल्मी सितारे ही फराह के घर पहुंच जाते हैं। हाल ही में फराह बॉलीवुड हीरोइन डायना पेंटी के घर पहुंची थीं। साथ में दलीप भी थे। यहां पहुंचकर सबसे पहले फराह को डायना ने अपने घर का टूर दिया। इसी दौरान लिविंग रूम में कुछ फर्नीचर भी दिखाया। ये फर्नीचर 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। साथ ही विश्व युद्ध-2 के समय की भी कुछ चीजें घर में देखने को मिलीं। डायना ने बताया कि उनका घर काफी पुराना है और इसे उनके ग्रेट ग्रांड फादर ने खरीदा था। तभी से उनका परिवार इसी घर में रह रहा है। डायना भी यहीं रहती हैं और फिल्मों में काम करती रहती हैं। 

फराह खान ने बकिंघम पैलेस से की घर की तुलना

फराह खान भी इतने पुराने फर्नीचर और 100 साल से भी ज्यादा पुरानी चीजों को देखकर चौंक गईं। इतना ही नहीं फराह खान ने डायना के घर को बकिंघम पैलेस से भी कंपेयर कर दिया। हालांकि डायना ने इसे मजाक में ही लिया। फराह खान ने डायना के घर का लिविंग रूम देखकर ये भी कहा कि ये तो शाहरुख खान के मन्नत की याद दिलाता है। बता दें कि डायना पेंटी भी बॉलीवुड की हिट हीरोइन हैं और अब तक दर्जनभर से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल से डायना ने डेब्यू किया था। इस फिल्म में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे। 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: अशनूर कौर पर भड़कीं फरहाना भट्ट, लड़ाई में कूदे अभिषेक बजाज, घर में हुआ हंगामा

'द फैमिली मैन 3' इस तारीख को हो रही रिलीज, श्रीकांत तिवारी बन वापसी करेंगे मनोज बाजपेयी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन