1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डॉन के रोल में छाने वाले इस बच्चे का दीवाना था दाऊद इब्राहिम, साथ चाय पीने का दिया था न्योता, कुछ ऐसी थी मुलाकात

डॉन के रोल में छाने वाले इस बच्चे का दीवाना था दाऊद इब्राहिम, साथ चाय पीने का दिया था न्योता, कुछ ऐसी थी मुलाकात

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 31, 2024 04:58 pm IST,  Updated : Oct 31, 2024 04:58 pm IST

बॉलीवुड के सबसे नामी खानदान में पैदा हुए इस बच्चे का फैन दाउद इब्राहिम भी था। ये छोटा बच्चा बड़ा होकर बॉलीवुड का सुपरस्टार बना। दाउद से इसकी एक मुलाकात की चर्चा आज भी होती है।

Rishi kapoor, rishi kapoor childhood photo- India TV Hindi
इस छोटे बच्चे को पहचान पाए आप? Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड फिल्मों में ये एक्टर छोटी सी उम्र में ही दिखाई देने लगा था। इसकी क्यूटनेस की दुनिया दीवानी थी। आगे चलकर ये छोटा बच्चा बॉलीवुड का रोमांटिक हीरो बना। देखते ही देखते ये रोमांटिक मूवीज के लिए मेकर्स की पहली पसंद बन गया। अगर आप बच्चा राजेश खन्ना या शाहरुख खान का नाम सोच रहे हैं तो आप बिल्कुल गलत हैं, क्योंकि इस एक्टर का अंदाज उनसे अलग और निराला था। उस दौर की हर नामी हीरोइन के साथ इस एक्टर ने पर्दे पर रोमांस किया। इस एक्टर के नाम कई हिट और सदाबहार फिल्में हैं। अब ये एक्टर इस दुनिया को अलविदा कह चुका है, लेकिन अपनी एक्टिंग के दमपर लोगों के दिलों में बसता है। तस्वीर में नजर आ रहा ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि ऋषि कपूर हैं। 

दाऊद भी था फैन

ऋषि कपूर ने अपनी जिंदगी की कहानी को किताब में पिरोया है। इस किताब का नाम उनके हिट गाने 'खुल्लम खुल्ला' के बोल पर था। कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी में जन्में ऋषि कपूर अपनी एक्टिंग के साथ अपने एक टूक बातों के लिए भी जाने जाते थे। ऋषि कपूर के दुनिया भर में कई फैंस थे। लाखों-करोड़ों की फैन फॉलोइंग के बीच एक ऐसा शख्स भी उनका फैन था, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। इस शख्स से पूरा बॉलीवुड डरता था। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि दाउद इब्राहिम था। अपनी इस किताब में ऋषि कपूर ने दाउद इब्राहिम का जिक्र किया था। 

जब दाउद ने बुलाया

अपनी किताब में ऋषि कपूर ने दाऊद से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि उसने उन्हें चाय साथ पीने का न्योता दिया था। ये मुलाकात मुंबई बम ब्लास्ट से काई साल पहले हुई थी। एक रॉल्स रॉयस कार में बिठाकर ऋषि कपूर को दाउद से मिलाने के लिए ले जाया गया था। दाउद ने उनके साथ करीब चार घंटे बाते की थीं। इस मुलाकात में सिर्फ फिल्मी बातें हुई और दाउद ने फिल्मों और ऋषि की एक्टिंग के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर की थी। 

यहां देखें पोस्ट

ये फिल्म थी दाउद को पंसद

इस कड़ी में बात करते हुए ऋषि कपूर ने अपनी किताब में बताया कि दाऊद इब्राहिम को उनकी एक फिल्म काफी ज्यादा पसंद थी, जिसका नाम तवायफ था। इसमें ऋषि कपूर के साथ रति अग्निहोत्री और पूनम ढिल्लन लीड रोल में थी। दाउद इस फिल्म को अक्सर देखना पसंद करता था। इस फिल्म को पसंद करने की भी एक खास वजह थी। दरअसल फिल्म में ऋषि कपूर के किरदार का नाम भी दाऊद था और ये बात दाऊद इब्राहिम को काफी पसंद थी। ऋषि कपूर ने अपनी किताब में ये भी जिक्र किया कि न जाने दाऊद कैसे इतना बदल गया और मुंबई ब्लास्ट का मुख्य आरोपी बना। 

इस फिल्म में बने थे 'डॉन'

बता दें कि साल 2013 में फिल्म 'डी डे' रिलीज हुई। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने दाउद इब्राहिम का किरदार ही निभाया था। फिल्म में उनके किरदार का नाम इकबाल सेठ था। फिल्म की कहानी में मुंबई बम धमाकों की झलक दिखाई गई थी। इस फिल्म में इरफान खान भी लीड रोल में थे। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म देखने के बाद लोगों का कहना था कि ऋषि कपूर ने बखूबी दाऊद की नकल की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन