1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिस्ट्री बनी हुई है इस बॉलीवुड एक्टर की मौत, ऋतिक रोशन का बैकग्राउंड डांसर बन मचाया था धमाल

मिस्ट्री बनी हुई है इस बॉलीवुड एक्टर की मौत, ऋतिक रोशन का बैकग्राउंड डांसर बन मचाया था धमाल

 Published : Jun 14, 2024 06:00 am IST,  Updated : Jun 14, 2024 06:00 am IST

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर की अचानक मौत से सभी को तगड़ा झटका लगा। टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की फिल्म में बैकग्राउंड डांसर के रूप में भी दिखाई दे चुके थे।

Sushant Singh Rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिनकी मौत आज भी लोगों के बची मिस्ट्री बनी हुई है। उन्हीं में से एक थे सुशांत सिंह राजपूत जिन्होंने 14 जून 2020 को अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर सुशांत सिंह की मौत को आज, 14 जून 2024 में 4 साल हो चुके हैं। बांद्रा स्थित मोंट ब्लांक में अपने फ्लैट में वह मृत पाये गये थे। उनके फैंस आज भी उन्हें याद करते ही इमोशनल हो जाते हैं। टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बना ली थी। वह किसी पहचान के मौहताज नहीं थे। उन्होंने बॉलीवुड में कुछ हिट फिल्में देकर लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी।

टीवी स्टार बना था बैकग्राउंड डांसर

सुशांत सिंह राजपूत को टेलीविजन शो 'पवित्र रिश्ता' से पहचान मिली थी। टीवी जगत में जबरदस्त नेम फेम मिलने के बाद उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा गया। फिल्म 'काय पो चे' से सुशांत सिंह राजपूत ने बड़े पर्दे की ओर रुख किया था। ये मूवी 2013 में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी, जिसके बाद उन्हें 'दिल बेचारा', 'छिछोरे' और 'एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' में देखा गया। वहीं बिहार के सुपौल जिले के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने  की फिल्म में बैकग्राउंड डांसर का भी काम किया था।

ऋतिक रोशन की फिल्म में सुशांत थे बैकग्राउंड डांसर

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर में कई शानदार फ‍िल्‍में दीं जो दर्शकों के दिलों में बसी हुई हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने अपना करियर छोटे पर्दे से शुरू किया था और 11 फिल्मों में काम किया था, जिनमें उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया। वहीं एक्टर ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की फिल्म में बैकग्राउंड डांसर भी रह चुके हैं। बता दें कि सुशांत को 51वें फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी में पहली बार बैकग्राउंड डांसर के रूप में देखा गया था। वहीं साल 2006 में उन्हें कॉमन वेल्थ गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय बच्चन के बैकग्रांड में डांस करते देखा गया था। इतना ही नहीं वो ऋतिक रोशन की फिल्म 'धूम 2' में भी बैकग्राउंड में डांस करते दिखाई दिए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन