1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनंत-राधिका के संगीत में प्रेग्नेंट बीवी दीपिका का लुक देख रणवीर सिंह हुए क्लीन बोल्ड, किया ये कमेंट

अनंत-राधिका के संगीत में प्रेग्नेंट बीवी दीपिका का लुक देख रणवीर सिंह हुए क्लीन बोल्ड, किया ये कमेंट

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 06, 2024 02:15 pm IST,  Updated : Jul 06, 2024 02:15 pm IST

दीपिका पादुकोण अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में पर्पल कलर की खूबसूरत साड़ी पहनकर पहुंचीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दीपिका का ये लुक देखकर एक तरफ जहां उनके फैंस को माधुरी दीक्षित याद आ गईं वहीं रणवीर भी बीवी के इस लुक पर क्लीन बोल्ड हो गए हैं।

ranveer singh- India TV Hindi
दीपिका के लेटेस्ट लुक पर रणवीर सिंह का रिएक्शन वायरल Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के 'बाजीराव' यानी रणवीर सिंह का आज बर्थडे है। रणवीर ने 2010 में रिलीज हुई 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और आज इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन और महंगे सितारों में से एक हैं। बैंड बाजा बारात बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई और इसके बाद रणवीर ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज रणवीर सिंह का 39वां बर्थडे है। अक्सर अपने अतरंगी स्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहने वाले रणवीर बीवी दीपिका पादुकोण पर दुनिया के सामने प्यार लुटाने को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। रणवीर ये कई बार खुद भी कह चुके हैं कि दीपिका उनकी फेवरेट हैं और सोशल मीडिया पर भी ये अक्सर देखने को मिलता है। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। 

अनंत-राधिका के संगीत में इस अंदाज में पहुंचीं दीपिका

शुक्रवार को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का संगीत था, जिसमें तमाम बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। दीपिका पादुकोण भी इस भव्य समारोह का हिस्सा बनीं। अनंत-राधिका के संगीत के लिए दीपिका पादुकोण ने एक पर्पल साड़ी पहनी थी, जिसमें डीपीको देखने के बाद फैंस को 'हम आपके हैं कौन' की माधुरी दीक्षित याद आ गईं। इस साड़ी में दीपिका अपना बेबी बंब खुलकर फ्लॉन्ट करती नजर आईं। दीपिका की इन तस्वीरों पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिया, लेकिन सबसे खास कमेंट रणवीर सिंह का था, जो बीवी का यह अवतार देखकर पहले ही क्लीन बोल्ड हो गए।

पर्पल साड़ी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं दीपिका

दीपिका पादुकोण ने अपनी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसमें से एक में वह बेबी बंप को थामे नजर आईं वहीं दूसरी तस्वीर में अभिनेत्री अपनी रीगल ब्यूटी फ्लॉन्ट करती दिखीं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'क्योंकि यह शुक्रवार की रात है और बेबी पार्टी करना चाह रहा है'। इन तस्वीरों के साथ दीपिका ने पति यानी रणवीर सिंह को भी टैग किया। जिस पर रणवीर भी रिएक्ट किए बिना नहीं रह पाए।

दीपिका की फोटो पर रणवीर का कमेंट वायरल

प्रेग्नेंट बीवी दीपिका पादुकोण की तस्वीरों को देखने के बाद रणवीर से रहा नहीं गया और उन्होंने अभिनेत्री पर खुलेआम जमकर प्यार लुटाया। रणवीर ने फोटो पर रिएक्शन देते हुए लिखा, 'हाय... माई ब्यूटीफुल बर्थडे गिफ्ट... लव यू'। रणवीर का ये रिएक्शन साफ बता रहा है कि वो आने वाले बेबी के लिए कितने एक्साइटेड हैं। रणवीर का ये रिएक्शन अब 'दीपवीर' यानी रणवीर-दीपिका के फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बनेंगे दीपिका-रणवीर

बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 2018 में शादी की थी। शादी के 6 साल बाद अब इस साल सितंबर में कपल के घर किलकारी गूंजने वाली है। कपल सितंबर में अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करेगा। दूसरी तरफ दीपिका रणवीर के फैंस ये जानने को भी बेताब हैं कि दीपिका को बेबी बॉय होगा या बेबी गर्ल। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन