1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने बताया ब्रेस्ट इम्प्लांट करने का किस्सा, कहा- "सबसे खराब अनुभव..."

दीपिका पादुकोण ने बताया ब्रेस्ट इम्प्लांट करने का किस्सा, कहा- "सबसे खराब अनुभव..."

 Published : Feb 27, 2022 06:45 pm IST,  Updated : Feb 28, 2022 11:53 am IST

Deepika Padukone Breast Implant: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जीवन के कई अनुभवों को शेयर करती रहती हैं। दीपिका ने ब्रेस्ट इम्प्लांट (सर्जरी) से जुड़ी कुछ बात बताई।

Deepika Padukone- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • दीपिका पादुकोण ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले
  • दीपिका को ब्रेस्ट सर्जरी के लिए सलाह दी गई थी
  • दीपिका ने उसे बताया अपने जीवन का सबसे खराब अनुभव

Deepika Padukone Breast Implant Incidents: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जीवन के कई अनुभवों को शेयर करती रहती हैं। अपनी बातों को खुलकर दुनिया के सामने रखती हैं। दीपिका ने ब्रेस्ट इम्प्लांट (सर्जरी) से जुड़ी कुछ बात बताई है जो उनके जीवन का सबसे बुरा अनुभव रहा। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने जीवन के अन्य चीजों के बारे में भी कुछ बातें बताई हैं।

दीपिका पादुकोण ने फिल्मफेयर के साथ बातचीत में बताया कि, मुझे जीवन में जो सबसे खराब सलाह दी गई थी, वह थी ब्रेस्ट इम्प्लांट की। उस वक्त मेरी उम्र 18 साल की थी। मुझे उस उम्र में किसी ने ब्रेस्ट सर्जरी को लेकर सलाह दी थी।

'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस Nataliya Kozhenova को यूक्रेन में फंसे अपने परिवार की सता रही चिंता

मगर दीपिका ने यह भी बताया कि मैंने उस बात को गंभीरता से नहीं लिया। मैंने समझदारी से काम लिया और ऐसा कुछ भी नहीं कराया। बातचीत के दौरान दीपिका ने यह भी बताया कि शाहरुख खान सबसे अच्छी सलाह देते हैं। दीपिका ने उनसे काफी कुछ सीखा भी है।

रुबीना दिलैक को लगी चोट, पीठ और कंधे पर बैंडेज लगी फोटो आई सामने

बता दें, हाल ही में दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गहराइयां' अमेजन प्राइम पर रिलीज की गई थी। इस मूवी को लेकर उनको खूब ट्रोल किया गया। फिल्म में खासकर दीपिका के रोमांटिक सीन को लेकर खूब बवाल काटा गया। मगर कई लोग इस फिल्म को पसंद भी किए। इस मूवी में सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे भी लीड रोल में थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन