1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'देवरा: पार्ट वन' के बाद कब रिलीज होगा पार्ट-2, जूनियर एनटीआर ने डायरेक्टर के साथ कर ली पूरी प्लानिंग

'देवरा: पार्ट वन' के बाद कब रिलीज होगा पार्ट-2, जूनियर एनटीआर ने डायरेक्टर के साथ कर ली पूरी प्लानिंग

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 06, 2024 04:33 pm IST,  Updated : Oct 06, 2024 04:33 pm IST

देवरा फिल्म का पहला पार्ट वर्ल्ड वाइड 350 करोड़ रुपयों की कमाई कर चुकी है। अब इस फिल्म की सफलता के बाद दूसरे पार्ट को लेकर भी बातें सामने आई हैं। जूनियर एनटीआर ने इसको लेकर खुद अपनी प्लानिंग बताई है।

JR NTR- India TV Hindi
जूनियर एनटीआर Image Source : INSTAGRAM

जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान स्टारर फिल्म देवरा के रिलीज ने 1 हफ्ता पूरा कर लिया है। फिल्म ने 8 दिनों में 350 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। बॉक्स ऑफिस पर हिट होने वाली इस फिल्म के दूसरे पार्ट की भी चर्चा शुरू हो गई है। देवरा फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर जूनियर एनटीआर ने भी अपनी प्लानिंग बता दी है। जूनियर एनटीआर ने कहा कि उनकी डायरेक्टर कोरताला शिवा से बात हो गई है। जिसमें कोरताला शिवा को जूनियर एनटीआर ने अपनी प्लानिंग बता दी है। 

जूनियर एनटीआर ने डायरेक्टर के साथ कर ली ये प्लानिंग

जूनियर एनटीआर ने हाल ही में एसोसिएट प्रेस नाम के यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया है। जिसमें जूनियर एनटीआर ने बताया कि 'हमने देवरा पार्ट के लिए 2 सीक्वेंस शूट करने का सोचा है। लेकिन हम इसको लेकर अभी टाइम लेना चाहते हैं। क्योंकि इसका दूसरा पार्ट पहले से अच्छा और बड़ा बनाने की मंशा है। दूसरे पार्ट की कहानी तैयार है लेकिन हम अभी पहले पार्ट की सफलता को मापना चाहते हैं। मैंने इसको लेकर डायरेक्टर कोरताला शिवा से भी बात कर ली है। मैंने शिवा से कहा कि तुम्हें 1 से डेढ़ महीने की छुट्टी लेनी चाहिए। परिवार के साथ समय बिताओ और काम के बारे में बिल्कुल मत सोचो। इसके बाद वाप लौटो और हम इसके बारे में विस्तार से बात करेंगे।' जूनियर एनटीआर ने बताया कि हम इसके बाद दूसरे पार्ट पर काम शुरू करेंगे। लेकिन इससे पहले देवरा के पार्ट वन की सफलता को मापना जरूरी है। 

पहले पार्ट में छोड़े कई क्लू

बता दें कि इस फिल्म को लेकर जूनियर एनटीआर पहले से ही 2 पार्ट्स में बनाने के मूड में थे। इसी के चलते देवरा के पहले पार्ट की कहानी में दर्शकों के लिए क्लू छोड़े हैं। अब देखना होगा कि क्या इस फिल्म के दूसके पार्ट की स्टारकास्ट में बदलाव होता है। या फिर वही स्टारकास्ट देखने को मिलेगी। फिल्म में जूनियर एनटीआर ने डबल रोल निभाया है। वहीं जाह्नवी कपूर फिल्म में बतौर लीड हीरोइन नजर आईं थीं। फिल्म में सैफ अली खान ने भैरा का नेगेटिव किरदार प्ले किया था। अब इस फिल्म की सफलता मापने के बाद इसके दूसरे पार्ट को लेकर जानकारी दी जाएगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन