1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 100 करोड़ी फिल्मों की लकी चार्म है ये हीरोइन? बॉलीवुड के बाद इस साउथ स्टार की चमकाई किस्मत, शेयर की खुशखबरी

100 करोड़ी फिल्मों की लकी चार्म है ये हीरोइन? बॉलीवुड के बाद इस साउथ स्टार की चमकाई किस्मत, शेयर की खुशखबरी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 26, 2025 10:02 am IST,  Updated : Jun 26, 2025 10:02 am IST

धनुष की फिल्म 'कुबेरा' ने 100 करोड़ी क्लब में एंट्री ले ली है। धनुष ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना भी लकी चार्म साबित हुई हैं।

Kuberaa- India TV Hindi
कुबेरा Image Source : INSTAGRAM

धनुष की फिल्म 'कुबेरा' बीते हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब महज 6 दिनों में ही 100 करोड़ी क्लब में शामलि हो गई है। धनुष ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना भी 100 करोड़ी फिल्मों की लकी चार्म बनकर उभरी हैं।  रश्मिका ने लगातार 5 फिल्में सुपरहिट दी हैं और सभी 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो चुकी हैं। 

6 दिनों में 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई कुबेरा

डायरेक्टर शेखर कमुला की इस फिल्म में धनुष ने कमाल की एक्टिंग की है। फिल्म की कहानी डायरेक्टर शेखर ने चैतन्य पिंगली के साथ मिलकर लिखी है। फिल्म में धनुष के साथ रश्मिका ने लीड रोल निभाया है। इसके साथ ही नागार्जुन भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी दमदार है और लोगों को खूब पसंद आई है। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 14.75 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन 16.5 करोड़, तीसरे दिन 17.35, चौथे दिन 6.8 करोड़ और पांचवें दिन 5.85 करोड़ रुपयों की कमाई की है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 6 दिनों में 62.25 करोड़ रुपयों की कमई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ रुपयों से पार कर गया है। धनुष ने भी इसका पोस्टर शेयर किया है। 

100 करोड़ी फिल्मों की लकी चार्म बनीं रश्मिका 

बता दें कि फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना भी 100 करोड़ी फिल्मों की लकी चार्म बन गई हैं। रश्मिका ने बीते कुछ साल से सुपरहिट फिल्मों की झड़ी लगा दी है। रश्मिका की फिल्म कुबेरा अब 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है। इससे पहले रश्मिका बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में रश्मिका का लकी चार्म काम आया और फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की है। इससे पहले विक्की कौशल के साथ नजर आईं रश्मिका की फिल्म 'छावा' ने भी 700 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। इससे पहले पुष्पा-2 ने भी 1000 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की थी। साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' ने भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। अभी भी रश्मिका मंदाना अपनी फिल्मों में लकी चार्म बनकर सामने आ रही हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन