Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धुरंधर 2' के सेट पर सेफ्टी नियमों की उड़ी धज्जियां? आदित्य धर की फिल्म पर BMC सख्त, प्रोडक्शन हाउस पर मंडराया खतरा

'धुरंधर 2' के सेट पर सेफ्टी नियमों की उड़ी धज्जियां? आदित्य धर की फिल्म पर BMC सख्त, प्रोडक्शन हाउस पर मंडराया खतरा

Reported By : Sachin Chaudhary Written By : Priya Shukla Published : Feb 17, 2026 11:29 am IST, Updated : Feb 17, 2026 11:29 am IST

आदित्य धर की 'धुरंधर 2' की शूटिंग के दौरान मुंबई में ज्वलनशील सामग्री के इस्तेमाल को लेकर बीएमसी ने सख्ती दिखाई है और प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। बीएमसी ने शूटिंग सेट पर बार-बार नियमों की अनदेखी किए जाने का हवाला देते हुए प्रोडक्शन हाउस को ब्लैक लिस्ट करने की सिफारिश की है।

aditya dhar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@B62STUDIOS आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस पर बड़ी मुसीबत।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। अब फिल्म निर्माता इसके दूसरे भाग 'धुरंधरः द रिवेंज' को दर्शकों के बीच लाने के लिए उत्सुक हैं। 'धुरंधरः द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन, रिलीज से पहले ही आदित्य धर, उनकी फिल्म और प्रोडक्शन हाउस मुश्किल में फंसता नजर आ रहा है। फिल्म की शूटिंग को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन यानी बीएमसी के अधिकारियों द्वारा धुरंधर 2 के सेट पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी का हवाला देते हुए प्रोडक्शन हाउस को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की है।

बीएमसी का धुरंधर 2 के खिलाफ कदम 

बीएमसी ने हवाला दिया कि 'धुरंधर: द रिवेंज' की शूटिंग के दौरान सेट पर बार-बार सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई। बीएमसी के अनुसार, सेट पर भारी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री का इस्तेमाल किया गया और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया गया। इस आरोप के साथ बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने सख्त कार्रवाई की तैयारी करते हुए आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस बी62 स्टूडियोज को मुंबई में शूटिंग से स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की है।

शूटिंग के दौरान हुआ नियमों का उल्लंघन

बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, साउथ मुंबई के ए वार्ड में धुरंधर 2 की हाल ही में हुई शूटिंग के दौरान सिविक गाइडलाइंस का बार-बार उल्लंघन किया गया। इसी के साथ डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर (जोन I) ने आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस बी62 स्टूडियोज के साथ-साथ दो दूसरे आवेदकों नासिर खान और कोमल पोखरियाल को ब्लैकलिस्ट करने के प्रपोजल को मंजूरी दे दी है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो ये बी62 स्टूडियोज सहित दो अन्य महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज एंड कल्चरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पोर्टल के जरिए शूटिंग परमिशन के लिए एप्लीकेशन नहीं कर सकेंगे। 

क्या है पूरा मामला?

बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण मुंबई के ‘A वार्ड’ क्षेत्र में धुरंधर 2 की शूटिंग के दौरान जनवरी और फरवरी में बार-बार सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया गया। प्रोडक्शन हाउस को फिल्म की शूटिंग के लिए 30 जनवरी को मोदी स्ट्रीट और पेरिन नरिमन स्ट्रीट के बीच शूटिंग की परमिशन दी गई थी। इसी के साथ शर्तों में स्पष्ट तौर पर बताया गया था कि किसी भी तरह के पटाखों या ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग नहीं किया जाएगा। लेकिन, 7 और 8 फरवरी को कथित तौर पर शूटिंग के दौरान इन शर्तों का उल्लंघन किया गया। बार-बार नियमों के उल्लंघन के बाद जमा राशि जब्त कर ली गई और ब्लैकलिस्टिंग की चेतावनी दी गई। 

जलती मशालों का इस्तेमाल

ब्लैकलिस्टिंग की चेतावनी के बाद कोमल पोखरियाल के नाम से 13-14 फरवरी के दौरान शूटिंग के लिए अनुमति मांगी गई। आवेदन में 14 फरवरी की रात 12:30 से सुबह 4 बजे तक शूटिंग के लिए परमिशन मांगी गई। अधिकारियों के मुताबिक, आवेदक ने आश्वस्त किया था कि शूटिंग में किसी भी तरह के ज्वलनशील सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, लेकिन 14 फरवरी की रात 12.45 पर शिकायत मिली की शूटिंग के दौरान जलती मशालों का इस्तेमाल हो रहा है। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच जलती मशालें जब्त कीं। अधिकारियों ने इसे तय सुरक्षा दिशानिर्देशों का उल्लंघन बताया है।

ये भी पढ़ेंः राजपाल यादव के बाद अमीषा पटेल जाएंगी जेल? गैर जमानती वारंट पर एक्ट्रेस बोलीं- 'सेटलमेंट हो चुका'

अवनीत कौर ने थामा मिस्ट्री मैन का हाथ, पहले शेयर की रोमांटिक स्टोरी, फिर की डिलीट, कौन है लकी बॉय?

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement