रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधरः द रिवेंज' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से दर्शकों में इसकी रिलीज का इंतजार और भी तेज हो गया है, जो अब 1 दिन में खत्म होने वाला है। 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा गया है और 19 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। दर्शक रणवीर सिंह को एक बार फिर 'हमजा अली मजारी' के किरदार में देखने को बेताब हैं। ये फिल्म अब बड़े पर्दे पर पहुंचने के लिए पूरी तरह तैया है। सीबीएफसी की ओर से भी फिल्म को हरी झंडी मिल गई है, लेकिन कुछ अहम बदलावों के बाद। जी हां, आदित्य धर की इस स्पाई-थ्रिलर को रिलीज से पहले कई बड़े बदलावों से होकर गुजरना पड़ा है।
'धुरंधर 2' का ट्रेलर आने के बाद ही ये साफ हो गया था कि ये फिल्म एक्शन और खौफनाक सीन्स से भरी होने वाली है। लेकिन, सीबीएफसी ने फिल्म के कई खौफनाक और खून-खराबे से भरे सीन पर कैंची चला दी है। बोर्ड ने ऐसे सीन पर कैंची चलाई है, जो दर्शकों को परेशान कर सकते थे। इसके अलावा कुछ डायलॉग्स में भी बदलाव किए गए हैं। फिल्म पर कुल 21 कट लगे हैं और सीबीएफसी ने इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। यानी ये फिल्म 16 साल से ऊपर वाले दर्शक ही देख सकते हैं।
सीबीएफसी ने धुरंधर 2 के उन सीन्स पर कट लगाए हैं, जो दर्शकों को परेशान कर सकते थे। इनमें सिर पर हथौड़े से वार, आंखें फोड़ने जैसे डरावने विजुअल्स को कट कर दिया है या फिर पूरी तरह से हटा दिया है। इसके अलावा सिर काटने वाले सीन की लंबाई भी घटा दी गई है, जिससे प्रभाव तो बना रहे, लेकिन ये हिंसक न लगे। इसके अलावा धुरंधर 2 में गाली-गलौज और आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल को या दो म्यूट कर दिया गया है, या फिर इसे हटाने के निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं, बोर्ड ने कुछ नामों और शब्दों को भी बदलने या हटाने के निर्देश दिए हैं, जिनमें लाहौर शब्द भी शामिल है। मेकर्स को प्रधानमंत्री के संदर्भ में जो न्यूज फुटेज इस्तेमाल किए गए हैं, उसकी आधिकारिक अनुमति जमा कराने के भी आदेश दिए गए हैं।
धुरंधर की रिलीज के बाद कहा जा रहा था कि 'धुरंधर 2' की लंबाई पिछली फिल्म से ज्यादा हो सकती है। इसके 4 घंटे तक के होने की उम्मीद थी, लेकिन अब सर्टिफिकेट के साथ ही ही इसके रनटाइम का भी खुलासा हो गया है। सीबीएफसी की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार 'धुरंधर 2' लगभग 3 घंटे 50 मिनट की है। फिल्म की शुरुआत में डिस्क्लेमर भी एड किया जाएगा, जिसमें बताया जाएगा कि फिल्म में कुछ विचलित करने वाले सीन हैं। नशे और ड्रग्स के इस्तेमाल से जुड़ा डिस्क्लेमर भी जोड़ा गया है और जानवरों से जुड़े सीन के लिए मेकर्स की ओर से एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया का सर्टिफिकेट भी पेश किया है, जिससे साफ हो सके कि शूटिंग के दौरान किसी भी जानवर को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।
ये भी पढ़ेंः 44 साल पहले आई फिल्म, जिस पर हुए 34 केस, फिर भी कमा ले गई 225% मुनाफा और कहलाई ब्लॉकबस्टर
प्रेग्नेंट हैं दिव्यांका त्रिपाठी, शादी के 10 साल बाद टीवी की ईशी मां बनेंगी रियल लाइफ मम्मी?
संपादक की पसंद