1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पंजाब के पूर्व सांसद की कलम से फूटा 'धुरंधर' का ये गाना, अब तक गा चुके हैं दर्जनों सुपरहिट गीत, रणवीर सिंह के साथ जमा रंग

पंजाब के पूर्व सांसद की कलम से फूटा 'धुरंधर' का ये गाना, अब तक गा चुके हैं दर्जनों सुपरहिट गीत, रणवीर सिंह के साथ जमा रंग

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jul 06, 2025 06:08 pm IST,  Updated : Jul 06, 2025 06:15 pm IST

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है और रविवार को इसका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इस वीडियो की शुरुआत पंजाबी सिंगर और पूर्व सांसद मोहम्मद सादिक के गाने की लाइनों से शुरू होती है।

Ranveer Singh- India TV Hindi
रणवीर सिंह Image Source : INSTAGRAM

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का पहला लुक आज रविवार को उनके जन्मदिन पर रिलीज कर दिया गया है। आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे रणवीर सिंह अब जल्द ही धमाकेदार एक्शन के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक जासूस का किरदार निभाया है और ऐसा एक्शन कर रहे हैं जो रोंगटे खड़े करने वाला है। फिल्म के फर्स्ट लुक की शुरुआत एक दमदार डायलॉग्स से होती है और उसके बाद पंजाबी सिंगर और पूर्व सांसद मोहम्मद सादिक के एक पुराने गाने के हुक से शुरू होती है। ये गाना मोहम्मद सादिक का सुपरहिट सॉन्ग है और इसके बोल हैं 'न दे दिल परदेसी नू, तेनु नित दा रोना पै जाएगा।' इस गाने का मतलब है कि किसी परदेस में रहने वाले इंसान से प्यार न कर, नहीं तो हर दिन विरह का दुख झेलना पड़ेगा। हालांकि फिल्म के फर्स्ट लुक में केवल इस गाने की 2 लाइनें इस्तेमाल की गई हैं इसके बाद धमाकेदार रैप वीडियो में बजने लगता है। 

पंजाब के सांसद रहे गाने के सिंगर

बता दें कि ये धुरंधर फिल्म के फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन कपूर और अक्षय खन्ना अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म के इस गाने को सुधीर यदुवंशी ने जैसमीन के साथ गाया है। गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं। लेकिन इस गाने के हुक को यानी शुरुआती दो लाइनों को मोहम्मद सादिक के गाने से ली गई हैं। ये गाना करीब 8 साल पहले पंजाब के सांसद और पंजाबी फोक सिंगर मोहम्मद सादिक ने गाया था। उन्ही की कलम से फूटा ये गीत पंजाब में सुपरहिट है और आज भी लोगों को खूब पसंद आता है। 

दर्जनों सुपरहिट गाने दे चुके हैं मोहम्मद सादिक

इसी साल जनवरी में दिलजीत दोसांझ के दिललुमिनाटी टूर पर जब वे लुधियाना में कॉन्सर्ट कर रहे थे तभी वहां एक सिंगर और आ गए। इन सिंगर का नाम था मोहम्मद सादिक और उनके आते ही दिलजीत ने गुरु की तरह उनको सम्मान दिया। मोहम्मद सादिक पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज हैं और अब तक दर्जनों गाने दे चुके हैं। मोहम्मद सादिक को लोग गुरु की तरह सम्मान करते हैं। बीती लोकसभा में पंजाब से सांसद रहे मोहम्मद सादिक के गाने की लाइनें यानी हुक को धुरंधर में इस्तेमाल किया गया है। 

रणवीर सिंह के साथ जमा रंग

मोहम्मद सादिक के इस गाने के बोल के रंग रणवीर सिंह के किरदार पर खूब फब रहे हैं। जिसमें रणवीर सिंह के दमदार एक्शन के बीच ये बिल्कुल सटीक बैठ रहा है। इसके बाद फिल्म में रैप शुरू होता है। आदित्य धर की इस फिल्म में रणवीर सिंह को 6 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की उम्मीद है। फिल्म के फर्स्ट लुक वीडियो ने चंद घंटों में ही 3 मिलियन के करीब व्यूज हासिल कर लिए हैं। धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन