1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विवादों के बीच Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में हुआ बड़ा बदलाव, ये नियम करना होगा फॉलो, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया आदेश

विवादों के बीच Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में हुआ बड़ा बदलाव, ये नियम करना होगा फॉलो, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया आदेश

 Published : Nov 24, 2024 08:34 pm IST,  Updated : Nov 24, 2024 08:34 pm IST

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ महाराष्ट्र के पुणे में धमाका करने को पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन उसके पहले राज्य के आबकारी विभाग ने नया आदेश जारी करते हुए कॉन्सर्ट में शराब पीने पर बैन लगा दिया गया है क्योंकि इवेंट के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

Diljit Dosanjh- India TV Hindi
दिलजीत दोसांझ Image Source : INSTAGRAM

दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट आज कल शराब विवादों के चलते खबरों में बना हुआ है। तेलंगाना सरकार के नोटिस के बाद अब महाराष्ट्र के आबकारी विभाग ने रविवार को पुणे के कोथरुड इलाके में अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शराब देने का परमिट रद्द कर दिया है। कॉन्सर्ट से पहले महाराष्ट्र आबकारी विभाग ने अपना नया आदेश जारी कर सभी को हैरान कर दिया। कोथरुड से हाल ही में चुने गए भाजपा विधायक चंद्रकांत पाटिल सहित कई स्रोतों से कार्यक्रम में शराब देने वाली घटना का विरोध होने के बाद विभाग ने परमिट रद्द कर दिया है।

महाराष्ट्र सरकार ने दिलजीत के कॉन्सर्ट का किया विरोध

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कोथरुड के नवनिर्वाचित विधायक चंद्रकांत पाटिल सहित कई लोगों द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद विभाग ने परमिट रद्द कर दिया। गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ का दिल-लुमिनाटी टूर इसी वजह से सुर्खियों में है। इतना ही नहीं भाजपा और एनसीपी के कई नवनिर्वाचित नेताओं ने पुणे के कोथरुड इलाके में होने वाले शो भी विरोध कर दिया है। विधायक पाटिल ने कोथरुड के काकड़े फार्म में शाम को होने वाले कार्यक्रम पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, 'ऐसे कार्यक्रम शहर की संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। इससे इलाके के निवासियों के लिए बड़ी परेशानी पैदा होगी। इस कार्यक्रम से ट्रैफिक जाम भी होगा। इसलिए, मैंने शहर के पुलिस आयुक्त से कार्यक्रम रद्द करने का आग्रह किया है।' सवाल ये है कि क्या ये कॉन्सर्ट होगा?

हैदराबाद में कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत को मिला था नोटिस

दिलजीत दोसांझ जो इस समय अपने दिल-लुमिनाटी टूर के लिए भारत का दौरा कर रहे हैं। उनको शुक्रवार 15 नवंबर को हैदराबाद में होने वाले अपने कॉन्सर्ट से पहले तेलंगाना सरकार से नोटिस मिला था। नोटिस में पंजाबी गायक को ड्रग्स, शराब या हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने न गाने के लिए कहा गया। यह निर्देश चंडीगढ़ के पंडितराव धरेनवर के प्रतिनिधित्व के बाद दिया गया है, जिन्होंने दिलजीत द्वारा हाल ही में ड्रग्स, शराब और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने गाए जाने का वीडियो सबूत के तौर पर पेश किया था। नोटिस में उन्हें अपने शो के दौरान इन गानों का इस्तेमाल न करने की भी चेतावनी दी थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन