1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धमाकेदार टूर के बाद छुट्टियों पर निकले दिलजीत, गिरती बर्फ में लिया आनंद, फैन्स ने लुटाया प्यार

धमाकेदार टूर के बाद छुट्टियों पर निकले दिलजीत, गिरती बर्फ में लिया आनंद, फैन्स ने लुटाया प्यार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jan 08, 2025 08:17 am IST,  Updated : Jan 08, 2025 08:17 am IST

दिलजीत दोसांझ ने छुट्टियों की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अपने सफल म्यूजिकल टूर दिल लुमिनाटी के बाद दिलजीत छुट्टियों पर निकले हैं। गिरती बर्फ के बीच दिलजीत सड़क पर सैर करते नजर आए।

Diljit Dosanjh- India TV Hindi
दिलजीत दोसांझ Image Source : INSTAGRAM

दिलजीत दोसांझ के लिए साल 2024 सबसे शानदार रहा है। इस साल फिल्मों के साथ दिलजीत का 'दिल लुमिनाटी टूर' पूरे भारत समेत दुनिया के कई देशों में सुपरहिट रहा। अब इस सुपरहिट म्यूजिकल शो के बाद दिलजीत दोसांझ छुट्टियों पर निकल गए हैं। दिलजीत ने गिरती बर्फ के बीच इसक तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की हैं। दिलजीत की इस तस्वीर पर फैन्स ने भी काफी प्यार लुटाया है। साथ ही दिलजीत की स्मार्टनेस की भी खूब तारीफ की है। 

गिरती बर्फ में दिलजीत का स्लो वॉक

दिलजीत दोसांझ इन दिनों छुट्टियों पर सैर सपाटे पर निकले हैं। इस खास मौके पर दिलजीत ने गिरती बर्फ के बीच वॉक करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। दिलजीत इन दिनों अपने टूर के बाद छुट्टियां मना रहे हैं। दिलजीत के लिए साल बीता साल काफी अच्छा रहा है। दिलजीत ने अपने दिललुमिनाटी टूर से पूरे भारत में धूम मचाई है। दिल्ली से शुरू हुआ ये टूर भारत के कई शहरों में जारी रहा। इतना ही नहीं नॉर्थ ईस्ट में भी दिल लुमिनाटी का जलवा देखने को मिला और खूब हिट रहा। अब दिलजीत ने 2025 की तैयारी भी कर ली है। इस साल दिलजीत कई फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। 

बॉर्डर-2 में दिखेंगे दिलजीत दोसांझ

बता दें कि दिलजीत दोसांझ इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अभी वर्तमान में आईएमडीबी के मुताबिक दिलजीत के पास 5 अपकमिंग फिल्मों के प्रोजेक्ट्स हाथ में हैं। इनमें से 'बॉर्डर-2' में दिलजीत दोसांझ बॉलीवुड स्टार सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रही थी। दिलजीत दोसांझ ने इसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की थीं। जिसमें दिलजीत ने कहा लिखा था, 'साल 2025 की एक बेहतरीन शुरुआत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ एक यादगार मुलाकात। हमने कई चीजों के बारे में बात की और बेशक संगीत के बारे में भी।' 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन