1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बचपन में 'कुष्ठ रोग' से पीड़ित थी ये हीरोइन, ब्लॉकबस्टर रही डेब्यू फिल्म, सुपरस्टार से शादी के लिए छोड़ी एक्टिंग

बचपन में 'कुष्ठ रोग' से पीड़ित थी ये हीरोइन, ब्लॉकबस्टर रही डेब्यू फिल्म, सुपरस्टार से शादी के लिए छोड़ी एक्टिंग

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 12, 2025 03:07 pm IST,  Updated : Aug 12, 2025 03:07 pm IST

16 साल की उम्र में अपनी पहली ही फिल्म में छा जाने वाली ये अभिनेत्री अक्सर सुर्खियों में रहीं, कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो कभी निजी जिंदगी को लेकर। जब ये 12 साल की थीं, कुष्ठ रोग की चपेट में आ गई थीं, जिसका खुलासा इन्होंने खुद किया था। कौन हैं ये अभिनेत्री आइये जानते हैं?

dimple kapadia- India TV Hindi
12 की उम्र में कुष्ठ रोग की चपेट में आ गई थी ये एक्ट्रेस। Image Source : YOUTUBE/ SCREEN GRAB FROM SUPERHIT GAANE

बॉलीवुड में 70 के दशक में कदम रखने वाली इस अभिनेत्री ने 16 साल की उम्र में ही वो स्टारडम हासिल कर लिया था, जिसे हासिल करने में कई कलाकारों को सालों का समय लग जाता है। इस अभिनेत्री की पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर रही, लेकिन इससे पहले कि फिल्म रिलीज होती, इन्होंने एक सुपरस्टार से शादी रचा ली और फिर 17 की उम्र में ही एक बेटी की मां भी बन गईं। सुपरस्टार से शादी के बाद इन्होंने अभिनय से ब्रेक ले लिया, मगर बाद में इन्हें अपने फैसले पर पछतावा भी हुआ। हम बात कर रहे हैं राज कपूर की फिल्म 'बॉबी' से अपना डेब्यू करने वालीं डिंपल कपाड़िया की, जो बचपन में कुष्ठ रोग से भी लड़ चुकी हैं।

जब डिंपल कपाड़िया को हुआ कुष्ठ रोग

जी हां, डिंपल कपाड़िया जब 12 साल की थीं, वह कुष्ठ रोग की चपेट में आ गई थीं। डिंपल कपाड़िया ने FCCI Flo Jaipur Chapter से बातचीत में बताया था कि उन्हें बॉबी में रोल कैसे मिला। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके पिता चुन्नीभाई कपाड़िया फिल्म इंडस्ट्री के बहुत से चर्चित लोगों को जानते थे, एक फेमस डायरेक्टर थे, जो फैमिली फ्रेंड जैसे थे, उन्होंने एक बार मुझसे बहुत कुछ बुरा कहा था, जो उनकी बीमारी से जुड़ा था।

लेप्रोसी के चलते सुने ताने

इस बारे में याद करते हुए उन्होंने कहा था- 'मैं उस वक्त कुष्ठ रोग (लेप्रोसी) से पीड़ित थी। मैं कुछ 12 साल की थी और मेरी हाथ की कोहनी में ये थे। तो ये आदमी मेरी तरफ मुड़ा और कहा- 'मैं तुम्हें स्कूल से निकलते हुए देखूंगा।' उस वक्त मुझे ये तक नहीं पता था कि ये क्या होता है और इसका क्या मतलब है।' उन्होंने इसी दौरान बताया कि कैसे उनकी इसी मेडिकल कंडीशन के चलते उनकी मुलाकात राज कपूर से हुई।

लेप्रोसी के चलते मिली पहली फिल्म

उन्होंने कहा- 'राज कपूर ने कहा मैं उस खूबसूरत लड़की से मिलना चाहता हूं। वह बहुत सुंदर लड़की है, उसे लेप्रोसी है। उस एक समस्या के चलते मुझे बहुत सारे फायदे हुए और इसी के चलते मुझे बॉबी फिल्म भी मिली। ये मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत समय था। मैं जो भी बोल रही थी, जिसकी मुझे चाहत थी, सब कुछ बस चुटकियों में हो जाता था। ये बहुत ही मैजिकल था।'

16 की उम्र में किया था डेब्यू

बता दें, तब डिंपल कपाड़िया सिर्फ 15 साल की थीं तभी राज कपूर ने उन्हें बॉबी के लिए चुन लिया था। वहीं जब वह 16 साल की थीं, तभी उनकी पहली फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई थी और जब वह 16 की थीं तभी वह सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। राजेश खन्ना से शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया। डिंपल की पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर थी, इसके बाद भी उन्होंने परिवार पर फोकस करने के लिए फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि, अपने इस फैसले के 12 साल बाद उन्होंने फिर फिल्मों में वापसी की और 1985 में 'सागर' में नजर आईं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन