1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 1996 में रिलीज हुई फिल्म का हीरो जिसने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब, 30 साल बाद भी लोगों को याद है किरदार

1996 में रिलीज हुई फिल्म का हीरो जिसने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब, 30 साल बाद भी लोगों को याद है किरदार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 22, 2026 06:00 am IST,  Updated : Feb 22, 2026 06:00 am IST

निर्मल पांडे की फिल्म दायरा में उन्होंने एक ऐसा किरदार निभाया था जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

Nirmal Pandey- India TV Hindi
निर्मल पांडे Image Source : INSTARGAM@NIRMALPANDEY

बैंडिट क्वीन (1994), हातिम (2003-2004), और ट्रेन टू पाकिस्तान (1998) जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके दिवंगत एक्टर निर्मल पांडे की एक फिल्म ऐसी भी है जो आज तक लोगों को याद है। इस फिल्म में निर्मल पांडे ने एक महिला का ऐसा किरदार पर्दे पर निभाया था कि उन्हें इसके लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। इस फिल्म का नाम है 'दायरा' जो रिलीज हुई थी साल 1996 में। दायरा को डायरेक्ट किया था अमोल पालेकर ने जो फिल्मी दुनिया के दिग्गज कलाकार हैं। 

क्या थी फिल्म की कहानी?

भारत के उत्तर पूर्वी तट पर आधारित यह अनोखी भारतीय फिल्म बॉलीवुड शैली (गीतों सहित) को भारतीय समाज के कठोर और मार्मिक चित्रण के साथ जोड़ती है। इसमें भारतीय ग्रामीण समाज में महिलाओं की स्थिति, पुरुष-शरीर के कपड़े पहनना, बलात्कार और भारतीय लोकगीतों के इतिहास जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया है। इन उत्तेजक मुद्दों को लोकगीतों के माध्यम से पिरोकर प्रस्तुत किया गया है और एक यादगार दृश्य में बॉलीवुड शैली के संगीत का व्यंग्य किया गया है। फिल्म में निर्मल पांडे ने लीड रोल निभाया था और सोनाली कुलकर्णी लीड हीरोइन के तौर पर नजर आई थीं। फिल्म में नागेश भोसले, हैदर अली और नंदू माधव जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आए थे। 

निर्मल पांडे को मिला था बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

निर्मल पांडे को इस किरदार के लिए साल 1997 में वेलेंशिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया था। साथ ही आज भी लोग इस किरदार को नहीं भूले हैं। हालांकि इस किरदार को निभाने वाले एक्टर निर्मल पांडे भी अब हमारे बीच नहीं रहे और साल 2010 में उनका निधन हो गया था। लेकिन उनकी बेहतरीन फिल्में और किरदार आज भी उनकी याद दिलाते रहते हैं। निर्मल सिनेमाई जगत के बड़े प्रेरक के रूप में पहचाने जाते हैं और फिल्म कलाकारों ने आज भी उनके नाम को जिंदा रखा है। बीते दिनों निर्मल पांडे की मैमोरी में नैनीताल में एक फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया गया था जिसमें कई बड़े कलाकारों ने शिरकत की थी। साथ ही उनकी एक्टिंग आज भी फिल्मी दुनिया के छात्रों को प्रेरणा देती है। 

ये भी पढ़ें- पिता सैफ अली खान संग पेड़ लगाकर मनाया करीना के लाडले ने अपना जन्मदिन, फोटो शेयर की तो फैन्स से मिली बधाई

सलीम खान को देखने लीलावती अस्पताल पहुंचे शाहरुख खान, 4 दिन से वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं सलमान खान के पिता

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन