1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिशा पटानी ने किया कुछ ऐसा कि गदगद हो गईं टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा

दिशा पटानी ने किया कुछ ऐसा कि गदगद हो गईं टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा

 Published : Feb 18, 2022 10:38 am IST,  Updated : Feb 18, 2022 10:38 am IST

दिशा पटानी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा और बहन कृष्णा ने कमेंट किया है।

दिशा पटानी- India TV Hindi
दिशा पटानी Image Source : INSTAGRAM/DISHA PATANI

दिशा पटानी पिछले कुछ समय से अपने वर्कआउट पोस्ट को सोशल मीडिया में शेयर कर रही हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री अपनी फिटनेस से अभी तक चौंकाती आई हैं। हाल ही में दिशा पटानी का एक वीडियो काफी चर्चा में हैं जिसमें वह वेट लिफ्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में उनके चाहने वाले रिएक्शन दे रहे रहे हैं।

  
वीडियो में वह 80 किलो वजन उठाकर 5 रैक पुल करती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो के लिए एक दिलचस्प कैप्शन पोस्ट किया, "रैक पुल 5 रेप्स 80 किलो।" वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने उन्हें 'एनिमल' कहा, टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने भी इस वीडियो पर अपनी खुशी जताई है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पटानी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर एक्शन ड्रामा 'योद्धा' की शूटिंग पूरी कर ली है । फिल्म में दिशा और सिद्धार्थ के अलावा राशि खन्ना भी मुख्य भूमिका में हैं। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और शशांक खेतान के नवनिर्मित बैनर मेंटर डिसिप्लिन फिल्म्स द्वारा बनाई जा रही 'योद्धा' कथित तौर पर एक एक्शन फिल्म है। यह फिल्म 11 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

उनकी अन्य फिल्म के बारे में बात करें इस साल भी उनकी 'एक विलेन 2' रिलीज हो रही है। यह फिल्म साल 2014 की फिल्म 'एक विलेन' की अगली कड़ी है। एकता कपूर और भूषण कुमार मिल कर इस फिल्म का प्रोडक्शन कर रहे हैं। इसमें जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन