1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निक्की हत्याकांड पर फूटा दिशा पाटनी की बहन का गुस्सा, कह दी ये बड़ी बात

निक्की हत्याकांड पर फूटा दिशा पाटनी की बहन का गुस्सा, कह दी ये बड़ी बात

 Published : Aug 24, 2025 11:09 pm IST,  Updated : Aug 24, 2025 11:17 pm IST

निक्की मर्डर केस मामले पर दिशा पाटनी की बहन खुशबू का रिएक्शन आया है। उन्होंने इस हत्याकांड के खिलाफ अपनी आवाज उठाते हुए न्याय की मांग की है। साथ ही सोशल मीडिया पर एक नोट और वीडियो भी शेयर किया है।

Nikki Murder Case- India TV Hindi
निक्की हत्याकांड पर बोलीं खुशबू पटानी Image Source : INSTAGRAM/@KHUSHBOO_PATANI

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और एक्स आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी हमेशा हर मामले पर अपने विचार रखती हैं, जिसकी वजह वह लोगों के बीच सुर्खियों में रहती हैं। खुशबू अक्सर ही देश में हो रही घटनाओं पर बेबाकी से अपनी बातें सबके सामने रखती हैं। अब खुशबू पाटनी ने निक्की हत्याकांड पर बात की और कुछ वीडियो शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। खुशबू ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में निक्की हत्याकांड के मामले पर बात करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

निक्की हत्याकांड पर खुशबू पाटनी का पोस्ट

खुशबू पाटनी ने निक्की हत्या के मामले पर अपनी आवाज उठाई है और अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर खुशबू ने निक्की की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मनीषा बहन के बाद अब निक्की बहन! कैरेक्टर सर्टिफिकेट देने वाले कहां गए? निक्की ने कभी सोचा नहीं होगा कि वो ऐसे दुनिया को अलविदा कहेंगी... मनीषा बहन के बाद अब निक्की बहन! ये हैं हमारी इज्जत, हमारी बेटियां... धिक्कार है मां बाप पर जो दहेज देते हैं या दहेज लेते हैं, गैर कानूनी होने के बाद यह आज भी चल रहा है। समाज जागो या हमारे कुर्बानियों से ही जागोगे?'

दिशा पाटनी की बहन ने मांगा न्याय

हर तरफ शैतान और उनके नेता हैं जो सिर्फ औरत के चरित्र पर कमेंट करते हैं लेकिन आज वो गायब है! हैवान एक पल सोचता नहीं पीड़ा! हैवान हर हद पर करेगा ये आपके और मेरे बीच हैं ये वो हैं जो हर लड़की को 'आर' बोलता है और अपने ही घर की औरत को जलाते हैं! उम्मीद करती हूं प्रसन्न कुछ न्याय करकाएगी @uppolice @mयोगी_आदित्यनाथ जागो भारत जागो! अस्वीकरण - इस पोस्ट में दी गई तस्वीर कई लोगों को परेशान करने वाली लग सकती है। कृपया अपनी इच्छानुसार देखें या छोड़ें!'

निक्की को दहेज के लिए जिंदा जलाया

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव के कासना थाना क्षेत्र से 23 अगस्त को ये जानकारी सामने आई कि एक परिवार ने अपनी बहू को जिंदा जलाकर मारा डाला। ससुरालवालों पर आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बहू को जिंदा जलाकर मार डाला गया। आरोप है कि पति, सास ओर ससुर समेत चार लोगों ने दहेज की डिमांड पूरी नहीं करने पर विवाहिता के साथ मारपीट की और ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। इलाज के पहले ही निक्की की मौत हो गई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन