1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रैंप पर जलवे बिखेर रहे थे पति, घुटनों पर बैठकर दिव्यांका त्रिपाठी बनीं फोटोग्राफर, फिर जो हुआ वो देखते रहे जाएंगे

रैंप पर जलवे बिखेर रहे थे पति, घुटनों पर बैठकर दिव्यांका त्रिपाठी बनीं फोटोग्राफर, फिर जो हुआ वो देखते रहे जाएंगे

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 18, 2024 11:25 pm IST,  Updated : Oct 18, 2024 11:25 pm IST

एक्ट्रेस दिव्यांका का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सामने आए इस वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दहिया पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वो पति की पर्सनल फोटोग्राफर बन गई हैं।

Vivek Dahiya divyanka tripathi- India TV Hindi
विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी। Image Source : INSTAGRAM

'ये है मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी सालों से भले ही किसी टीवी शो में नजर न आई हों, लेकिन आज भी वो लोगों की पसंदीदा हैं। दिव्यांका त्रिपाठी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी एक्टिंग के अलावा लोग उनकी सादगी के दीवाने हैं। एक्ट्रेस के पति विवेद दहिया और उनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर दोनों ही काफी एक्टिव हैं और लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी साझा करते रहते हैं। हाल में ही दिव्यांका त्रिपाठी का एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी ने कुछ ऐसा किया है कि एक बार फिर लोग दिल हार बैठे हैं और उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। 

वीडियो में दिखा प्यार

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया ब्लैक आउटफिट में कई और मॉडल्स के साथ रैंप पर वॉक कर रहे हैं। इसी दौरान दिव्यांका अपने पति के लिए मीडिया पैनल में बैठी हैं। कैमरामैन के बीच वो भी नजर आ रही हैं। पति की पर्सनल फोटोग्राफर बनीं दिव्यांका त्रिपाठी उनकी तस्वीरें क्लिक कर रही हैं। एक्ट्रेस को घुटने पर बैठे देख सकते हैं। ये देख उनके पति काफी खुश हो गए हैं। पत्नी का प्यार देख विवेक ने भी उनपर खूब प्यार लुटाया और मंच से ही दिव्यांका को फ्लाइंग किस दी है और इसके जवाब में एक्ट्रेस ने भी उनकी ओर फ्लाइंग किस का इशारा किया। वीडियो में कपल का प्यार साफ देखने को मिल रहा है। 

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन

अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग प्यारे-प्यारे रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'ये दोनों साथ में परफेक्ट लगते हैं।' वहीं एक और फैन ने लिखा, 'दोनों में कितना प्यार है।' एक फैन ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा, 'दोनों की केमिस्ट्री शो से ही नजर आ रही है।' बता दें, दिव्यांका और विवेक दहिया ने एक साथ 'ये है मोहब्बतें' में साथ काम किया था। इस शो के दौरान ही दोनों को प्यार हुआ था और तब से दोनों साथ हैं। कुछ वक्त तक डेंटिंग के बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों के व्लॉग्स काफी चर्चा में रहते हैं, जिस पर दोनों अपनी लाइफ की हर अपडेट साझा करते रहते हैं। आखिरी बार दिव्यांका त्रिपाठी, राजीव खंडेलवाल का ओटीटी शो 'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला' में नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन