1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या आप भी चाहते हैं Alia Bhatt-Ranbir की परी से मिलना, बस फ़ॉलो करें ये खास शर्तें

क्या आप भी चाहते हैं Alia Bhatt-Ranbir की परी से मिलना, बस फ़ॉलो करें ये खास शर्तें

 Published : Nov 13, 2022 11:38 pm IST,  Updated : Nov 13, 2022 11:38 pm IST

Alia Bhatt-Ranbir: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रविवार 6 नवंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के आने के बाद से ही फैंस आलिया-रणबीर की बेटी की पहली झलक पाने के लिए बेकरार हैं।

file photo - India TV Hindi
Alia Bhatt-Ranbir Image Source : FILE PHOTO

Alia Bhatt-Ranbir: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रविवार 6 नवंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के आने के बाद से ही फैंस आलिया-रणबीर की बेटी की पहली झलक पाने के लिए बेकरार हैं। कुछ फैंस आलिया की छोटे पन की फोटो को वायरल करके आलिया की बेटी बता रहे हैं। वहीं आलिया और रणबीर ने अपनी परी की झलक दिखाने के लिए कुछ खास शर्तें रखी हैं। जिसको मानने के बाद आलिया भट्ट की लाडली से मिल पाना संभव होगा। 

Jaya Bachchan ने Periods को लेकर झेली है बड़ी मुश्किल, सालों बाद सुनाई आपबीती

इसी बीच कई फैन पेजज पर एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें आलिया एक प्यारी सी बच्ची को प्यार करती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं की आलिया की लाडली से मिलने के लिए किन शर्तें को फ़ॉलो करना होगा। आम के साथ-साथ खास भी आलिया की बेटी को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया और रणबीर की बेटी से मिलने वालों को फोटो खींचने की परमीशन नहीं होगी। 

इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं दंगल गर्ल, खुद किया खुलासा

कोविड का नेगेटिव सर्टिफिकेट 

आलिया और रणबीर अपनी बेटी को लेकर पहले से सावधानियां रख रहे हैं। कपल ने एक ये भी शर्तें रखी है की जब तक उनकी परी 1 साल की नहीं हो जाती तब तक बेबी से मिलने से पहले कोविड का नेगेटिव सर्टिफिकेट दिखाना होगा। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन