1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ओह माय डॉग' स्क्रीनिंग के दौरान रवीना टंडन पर झपटा डॉगी, शांति से संभाली स्थिति, एक्ट्रेस की सूझबूझ ने जीता का दिल

'ओह माय डॉग' स्क्रीनिंग के दौरान रवीना टंडन पर झपटा डॉगी, शांति से संभाली स्थिति, एक्ट्रेस की सूझबूझ ने जीता का दिल

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 07, 2026 10:46 am IST,  Updated : Aug 07, 2026 10:46 am IST

रवीना टंडन मुंबई में पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय डॉग' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। इस दौरान एक डॉग ने उन पर अचानक हमला कर दिया। एक्ट्रेस का हालिया वीडियो अब उनके रिएक्शन की वजह से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Raveena Tandon- India TV Hindi
रवीना टंडन पर डॉग ने अटैक किया। Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन हाल ही में पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय डॉग' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुईं और इस दौरान उन पर फिल्म के स्टार डॉग ने अचानक से हमला कर दिया। हालांकि, एक्ट्रेस को इस हमले में कोई चोट नहीं आई और उन्होंने बिना डरे बहुत ही शांति से स्थिति को संभाले की कोशिश की। वीडियो में जैसे की देखा जा सकता है कि फिल्म के डॉग स्टार ने उन्हें लगभग काट ही लिया था, लेकिन घबराने के बजाय रवीना ने आराम से सब कुछ संभाला। उनके इस शांत व्यवहार की इंटरनेट पर खूब तारीफ हो रही है।

रवीना टंडन पर डॉग ने किया अटैक

मुंबई में फिल्म 'ओह माय डॉग' की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जहां रवीना भी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने फिल्म की कास्ट और डॉग स्टार के साथ पोज दिया। हालांकि, मामला तब अचानक शॉकिंग हो गया, जब कुत्ता गुस्सा होकर भौंकने लगा और तस्वीरें खिंचवाने के बाद जब रवीना उठीं तो उसने उन्हें काटने की कोशिश की। उनकी ड्रेस का एक धागा कुत्ते के मुंह में फंस गया। इस पूरी घटना के दौरान रवीना शांत रहीं और पीछे हटने के बजाय डॉग को शांत करते दिखाई दीं। बता दें कि रवीना टंडन एक डॉग लवर भी हैं।

रवीना टंडन के शांत अंदाज ने जीता दिल

एक्ट्रेस के इस व्यवहार ने फैंस को खुश कर दिया। एक ने कमेंट किया, 'आपके धैर्य और दयालुता के लिए धन्यवाद रवीना मैम।' दूसरे ने लिखा, 'यह एक सच्चे एनिमल लवर की निशानी है।' एक फैन ने कहा, 'आस-पास इतनी हलचल की वजह से कुत्ता शायद तनाव में होगा। इसे इतनी समझदारी से संभालने के लिए रवीना का धन्यवाद।' सोशल मीडिया पर रवीना टंडन का यह वीडियो सभी को बहुत पसंद आ रहा है।

'ओह माय डॉग' की कहानी क्या है?

अमित राय की डायरेक्ट की हुई 'ओह माय डॉग' एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसकी कहानी एक कुत्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म एक बहादुर कुत्ते की कहानी पर है जो गायब होने वाले कुत्तों से जुड़े एक रैकेट का पर्दाफाश करने में मदद करता है। पंकज त्रिपाठी के अलावा, फिल्म में पवन मल्होत्रा, माही राय, राजेश कुमार, गीता अग्रवाल, विजय मिश्रा, श्रीधर दुबे, बुल्लू कुमार और सुलक्षणा बरुआ भी हैं।

'ओह माय डॉग' बनाने के पीछे क्या था मकसद?

डायरेक्टर अमित राय ने फिल्म को परिवारों के लिए बनाई गई कहानी बताया है। साथ ही जानवरों के प्रति दयालुता का संदेश भी दिया है। उन्होंने कहा, 'कुत्ते हमें बिना किसी उम्मीद के प्यार और वफादारी का सबसे शुद्ध रूप सिखाते हैं। ओह माय डॉग के जरिए मैं एक ऐसी कहानी बताना चाहता था जो हर परिवार के लिए इमोशनल, मनोरंजक और सार्थक हो। यह सिर्फ एक बच्चे और कुत्ते की फिल्म नहीं है। यह सभी जीवित प्राणियों के साथ दयाभाव से मिल-जुलकर रहने के बारे में है। अगर दर्शक जानवरों के प्रति अपने दिलों में थोड़ी और दयालुता लेकर जाते हैं तो मुझे लगेगा कि इस फिल्म ने सच में अपना मकसद पूरा कर लिया है।'

ये भी पढ़ें - 'डोगेश भाई तुम आगे बढ़ो...' आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर झूमे सेलेब्स, रवीना ने भी जताई खुशी

एक साल में 9 फिल्में देने वाली हीरोइन, रवीना टंडन ने बताया कैसे करती थीं शूटिंग? मजेदार किस्सा किया शेयर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन