1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dunki Drop 1 में शाहरुख खान ने दिखाई 'हार्डी' की दुनिया, विक्की कौशल संग दिखीं तापसी पन्नू

Dunki Drop 1 में शाहरुख खान ने दिखाई 'हार्डी' की दुनिया, विक्की कौशल संग दिखीं तापसी पन्नू

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 02, 2023 11:33 am IST,  Updated : Nov 02, 2023 11:44 am IST

राजकुमार हिरानी की अपकमिंग फिल्म 'डंकी' की पहली वीडियो झलक सामने आ गई है। इसे Dunki Drop 1 नाम दिया गया है। सामने आए इस वीडियो में शाहरुख खान प्यार और दोस्ती की कहानी दिखाते नजर आ रहे हैं।

Dunki Drop 1, Shah rukh khan- India TV Hindi
शाहरुख खान। Image Source : SCREEN GRAB

बॉलीवुड लवर्स के लिए आज का दिन दिवाली या ईद से कम नहीं है क्योंकि आज बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का 58वां जन्मदिन है। 3 दिन पहले से सोशल मीडिया शाहरुख छाए हुए हैं और फैंस इस दिन का इंतजार काफी बेसब्री से है। वहीं लोगों को विश्वास था कि शाहरुख फैंस को सरप्राइज देंगे और ऐसा अब हो भी गया है। मोस्ट अवेटेड फिल्म 'डंकी' के मेकर्स ने फिल्म की पहली झलकियां फैंस संग साझा कर दी हैं। हाल में ही Dunki Drop 1 रिलीज किया गया है। जैसे शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने जिस तरह से ट्रेलर की जगह प्रिव्यू नाम की यूनिट के साथ कमाल किया था, ऐसे ही अब 'डंकी' ने टीजर की जगह ड्रॉप 1 जारी किया है। 

'डंकी ड्रॉप 1' में दिख रही अनोखी झलक

शाहरुख खान के जन्मदिन पर राजकुमार हिरानी ने सुपरस्टार के फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। 'डंकी ड्रॉप 1' से अब पर्दा उठा दिया गया है। फिल्म का पहला लुक 'डंकी ड्रॉप 1' आज शाहरुख के जन्मदिन के अवसर पर जारी किया गया। पहली बार शाहरुख खान और राजू हिरानी के बीच कोलब्रेशन देखने को मिल रहा है। सामने आए वीडियो में चार दोस्तों की कहानी दिखाई जा रही, जिन्हें विदेश जाना है। डंकी ड्रॉप 1 उनके सपनों को साकार करने के लिए शुरू की जाने वाली अनोखी लेकिन जीवन बदल देने वाली यात्रा की झलक दिखाता है। 

इन स्टार्स का फिल्म में दिखेगा जलवा

वीडियो में आपको बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और शाहरुख खान सहित कई और रंगीन किरदारों की झलक देखने को मिल रही है। 'डंकी ड्रॉप 1' देख कर जाहिर हो रहा है कि ये किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं है। ये फिल्म क्रिसमस पर दुनिया भर के दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है।

यहां देखें Dunki Drop 1

फिल्म 'डंकी' के बारे में खास बातें 

'डंकी' राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की एक साथ पहली फिल्म है। निर्देशक ने यह बताया है कि फिल्म अवैध रूप से विदेश जाने वाले लोगों और उनके हालातों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह शीर्षक आप्रवासियों द्वारा अपनाई जाने वाली एक टर्म से संबंधित है जिसे डंकी फ्लाई के रूप में जाना जाता है। 'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और फिल्म हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई है। कलाकारों में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन इरानी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण हिरानी, गौरी खान और ज्योति देशपांडे ने किया है और यह इस साल 21 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें: कियारा या परिणीति किसका पहला करवा चौथ था ज्यादा स्पेशल, मेहंदी से लेकर कपड़ों में दिखा कुछ अलग

शाहरुख खान के हैं जबरा फैन तो उंगलियों पर रटे होंगे ये 10 डायलॉग्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन