1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फेरे लेते वक्त अनंत अंबानी को एकटक निहारती दिखीं राधिका मर्चेंट, चेहरे के एक्सप्रेशन ने बयां की मिसेज बनने की खुशी

फेरे लेते वक्त अनंत अंबानी को एकटक निहारती दिखीं राधिका मर्चेंट, चेहरे के एक्सप्रेशन ने बयां की मिसेज बनने की खुशी

 Published : Jul 28, 2024 08:31 pm IST,  Updated : Jul 28, 2024 08:31 pm IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राधिका फेरे लेते वक्त एकटक अनंत को निहारती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में राधिका के चेहरे की खुशी देखने लायक है।

Anant Ambani, Radhika Merchant- India TV Hindi
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट Image Source : DESIGN

राधिका मर्चेंट अब मिस से मिसेज बन चुकी हैं। 12 जुलाई को अनंत अंबानी संग शादी कर राधिका अब अंबानी फैमिली की छोटी बहू बन गई हैं। राधिका और अनंत की शादी किसी रॉयल अफेयर से कम नहीं थी। हर मायने में यह शादी काफी ग्रैंड थी। वहीं कपल की शादी को हुए भले ही अब काफी वक्त बीत गया, लेकिन इसके चर्चे अब तक जारी है। सोशल मीडिया पर आए दिन राधिका-अंनत की शादी की अनदेखी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही हैं। अब हाल ही में उनकी शादी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें राधिका का अंदाज देखते ही बन रहा है। 

अनंत को एकटक निहारती दिखीं राधिका

दरअसल, अनंत-राधिका की शादी से सामने आया ये वीडियो उनके फेरे के वक्त का है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह राधिका फेरे लेते वक्त बड़े ही प्यार से एकटक अनंत को देखती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान राधिका के चेहरे का एक्सप्रेशन उनकी मिसेज बनने की खुशी को साफतौर पर जाहिर कर रहा है। इतना ही नहीं वीडियो में आगे आप देख सकते हैं कि जब शादी के बाद अनंत पंडित जी से आशीर्वाद ले रहे होते हैं और बाकी मेहमानों से मिल रहे होते हैं तो इस दौरान भी उनसे राधिका की नजरें नहीं हटती हैं। जिस एक्साइटमेंट से राधिका इस वीडियो में अनंत को देखती नजर आ रही हैं, उसे देख ये कहना गलत नहीं होगा कि वह अनंत को बेइंतहा प्यार करती हैं। राधिका का अनंत के लिए ये प्यार देख लोगों का कहना है कि वो उनसे बहुत प्यार करती हैं और उनका ये प्यार इस वीडियो में साफ देखने को मिल रहा है। राधिका का ये प्यार भरा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

राधिका 12 जुलाई को बनीं अनंत की दुल्हन

बता दें कि बीते साल दिसंबर महीने में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई हुई थी और अंबानी फैमिली में तभी से समारोहों का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके बाद मार्च में दोनों के लिए पहली प्री-वेंडिग फंक्शन का आयोजन किया गया। फिर यूरोप में कपल की क्रूज पार्टी हुई । इसके बाद मुंबई में कपल की शादी की रस्में 5 जुलाई से शुरू हुईं। संगीत, हल्दी और मेहंदी के बाद शुक्रवार 12 जुलाई को कपल की ग्रैंड वेडिंग हुई, जिसकी झलकियां अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।   

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन