1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शूटिंग के बीच सिंगर पर गिरा सेट, तुलसी कुमार की हुई बुरी हालत, वीडियो में दिखीं कराहती

शूटिंग के बीच सिंगर पर गिरा सेट, तुलसी कुमार की हुई बुरी हालत, वीडियो में दिखीं कराहती

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 08, 2024 04:20 pm IST,  Updated : Oct 08, 2024 04:20 pm IST

बॉलीवुड सिंगर तुलसी कुमार हादसे का शिकार हुई हैं, जिस सेट पर एक्ट्रेस शूटिंग कर रही थी, वो अचानक ही उनके सिर पर गिर पड़ा। एक्ट्रेस का गंभीर अवस्था में वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दर्द में नजर आ रही हैं।

tulsi kumar- India TV Hindi
तुलसी कुमार। Image Source : INSTAGRAM

सिंगर तुलसी कुमार एक दुर्घटना का शिकार हो गई। गंभीर चोट आने से सिंगर बाल-बाल बची हैं। वह सेट पर एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रही थीं। मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी पेज द्वारा साझा किए गए वीडियो में तुलसी हादसे का शिकार होती नजर आईं। तुलसी कुमार वीडियो में दर्द से कराहती नजर आ रही है। अचानक हुई इस घटना ने उनके फैंस को हिला दिया है और लोग दुआ कर रहे हैं कि वो ठीक हों। वैसे तुलसी ने इस घटना को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। सेट पर इस तरह की घटना सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े करती हैं। 

तुलसी कुमार पर गिरा सेट

सामने आए वीडियो में तुलसी कुमार क्रीम कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्हें परफॉर्म करते देखा जा सकता है। तभी उनके पीछे और बदल में लगे बड़े-बड़े होर्डिंग नीचे गिर पड़ते हैं और देखते ही देखते वो पल भर में तुलसी के ऊपर होते हैं। लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन तब तक सेट उनके उपर गिरता है। इसके बाद उन्हें दर्द से कराहते-चिल्लाते देखा जा सकता है। सिंगर काफी बेहाल दिख रही हैं और उनका हाथ उनकी कमर पर है, जिसे देखकर जाहिर हो रहा है कि चोट उनकी कमर में लगी है। 

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी परेशान हो रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट सेक्सन में लिखा, 'अरे ये क्या हुआ, कहीं ज्यादा तो नहीं लगी।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'क्या सेट पर पहले से सेफ्टी के लिए कुछ नहीं किया जाता।' वहीं कई लोग इसे भी पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'इन लोगों का कोई भरोसा नहीं, बिना चोट लगे भी नाटक कर सकते हैं।' वहीं एक शख्स ने लिखा, 'डायरेक्टर हटने को कह रहा था फिर भी नहीं हटी।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, '101 फीसदी नाटक है।'

कौन हैं तुलसी कुमार

बता दें, तुलसी कुमार टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की बहन हैं। तुलसी कुमार गुलशन कुमार की बेटी हैं। तुलसी कुमार जानी-मानी सिंगर हैं और लोग उनके गाने काफी पसंद करते हैं। 'हम मर जाएंगे', 'ओ साकी साकी', 'तुम जो आए' जैसे कई गाने गा चुकी हैं, जो काफी हिट भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन