1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'एक चुटकी सिंदूर', दीपिका के इस सबसे फेमस डायलॉग के पीछे है इस शख्स की कलम

'एक चुटकी सिंदूर', दीपिका के इस सबसे फेमस डायलॉग के पीछे है इस शख्स की कलम

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 08, 2025 06:37 pm IST,  Updated : May 08, 2025 06:38 pm IST

मंगलवार देर रात भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। अब पूरा देश बॉलीवुड के डायलॉग 'एक चुटकी सिंदूर' से गूंज रहा है।

Deepika padukone- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण। Image Source : INSTAGRAM

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 ठिकानों पर हमला किया। इसके साथ ही भारतीय सेना ने दुनिया को साफ संदेश दिया कि यह देश उकसाने पर मुंहतोड़ जवाब देना जानता है। वहीं दूसरी ओर पूरे देश को ओम शांति ओम का मशहूर 'एक चुटकी सिंदूर' डायलॉग याद आ गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका पादुकोण की पहचान से जुड़ जाने वाला यह डायलॉग किसने लिखा था?

'एक चुटकी सिंदूर' फिल्म

'एक चुटकी सिंदूर' डायलॉग दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया था। यह फिल्म पुनर्जन्म की कहानी पर आधारित है। एक सीन में दीपिका सिंदूर लगाने की एक्टिंग करते हुए कहती हैं, 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू! 'ईश्वर का आशीर्वाद होता है एक चुटकी सिन्दूर, सुहागन के सर का ताज होता है एक चुटकी सिन्दूर, हर औरत का ख्वाब होता है एक चुटकी सिन्दूर!'

आपको बता दें कि 'एक चुटकी सिन्दूर' डायलॉग फराह खान निर्देशित फिल्म ओम शांति ओम का है। इस फिल्म का निर्माण गौरी खान ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया था। 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में अर्जुन रामपाल ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। श्रेयस तलपड़े और किरण खेर सपोर्टिंग रोल में नजर आये।

'एक चुटकी सिन्दूर' डायलॉग किसने लिखा था?

आपको बता दें कि फिल्म 'ओम शांति ओम' के डायलॉग्स मयूर पुरी ने लिखे थे। इसके अलावा फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले भी फराह खान और मुश्ताक शेख ने लिखा था। फिल्म में मयूर पुरी के कुछ मशहूर डायलॉग हैं 'पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त' और 'एक चुटकी सिंदूर'। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि मयूर पुरी एक जाने-माने पटकथा लेखक और गीतकार हैं और उनके लिखे ये डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर हैं। अब पाकिस्तान पर भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह डायलॉग एक बार फिर ताजा हो गया है।

ओम शांति ओम ने कितनी कमाई की?

ओम शांति ओम 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने दुनियाभर में 150 करोड़ रुपये की कमाई की। 53वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में इस फिल्म को बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर (फराह), बेस्ट एक्टर (शाहरुख), बेस्ट एक्ट्रेस (दीपिका पादुकोण) और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (श्रेयस तलपड़े) समेत 13 नॉमिनेशन मिले और इसने बेस्ट फीमेल डेब्यू (दीपिका पादुकोण) और बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स समेत दो अवॉर्ड जीते।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन