'एक दीवाने की दीवानियत' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की। 21 अक्टूबर, 2025 को फिल्म की हिंदी में कुल ऑक्यूपेंसी 39.51 प्रतिशत रही। Sacnilk वेबसाइट की शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, पहले दिन का प्रदर्शन इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म के लिए एक मामूली शुरुआत रही है। फिल्म को दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। 'सनम तेरी कसम' फिल्म से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले एक्टर हर्षवर्धन अपनी नई फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं।
एक दीवाने की दीवानियत की ऑक्यूपेंसी
सुबह के शो में 19.76 प्रतिशत, दोपहर के शो में 46.34 प्रतिशत, शाम के शो में 47.16 प्रतिशत और रात के शो में 44.76 प्रतिशत दर्शकों की संख्या देखी गई। शाम और दोपहर के शो में सबसे ज्यादा दर्शकों की संख्या देखने को मिली। हालांकि, सुबह के शो में दर्शकों की संख्या उम्मीद से कम रही, लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले दिनों में फिल्म अच्छा कमाई कर सकती है।
क्या है दीवानियत की कहानी
मिलाप मिलन जावेरी द्वारा निर्देशित 'एक दीवाने की दीवानियत' में हर्षवर्धन राणे, सोनम बाजवा, शाद रंधावा और सचिन खेडेकर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कहानी विक्रम आदित्य भोसले (हर्षवर्धन राणे) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अदा रंधावा (सोनम बाजवा) के प्यार में पागल हो जाता है। हालांकि, उसका प्यार जल्द ही जुनून में बदल जाता है। उसे अदा से केवल नफरत मिलती है। कहानी यह सवाल उठाती है कि क्या अदा कभी बदले में विक्रम को प्यार देगी या विक्रम का प्यार शुरू से ही बर्बाद था?
थामा और एक दीवाने की दीवानियत में क्लैश
बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' से हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा स्टारर 'एक दीवाने की दीवानियत' में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही हा। हालांकि, हॉरर कॉमेडी ने पहले दिन 24 करोड़ से ज्यादा कमा लिए, जबकि हर्षवर्धन की रोमांटिक ड्रामा ने मात्र 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की। ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है बॉक्स ऑफिस कौन बाजी मारता है।
ये भी पढे़ं-
'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन, पहले दिन आयुष्मान-रश्मिका की फिल्म का ऐसा रहा हाल
बॉलीवुड एक्ट्रेस अस्पताल में हुईं भर्ती, हाल हुआ बेहाल, हाथ में ड्रिप लगी तस्वीर की शेयर