1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशा देओल ने एक्स हस्बैंड संग की गंगा आरती, तलाक के बाद साथ पहुंचे परमार्थ निकेतन, पोस्ट वायरल

ईशा देओल ने एक्स हस्बैंड संग की गंगा आरती, तलाक के बाद साथ पहुंचे परमार्थ निकेतन, पोस्ट वायरल

 Published : Jun 29, 2025 05:36 pm IST,  Updated : Jun 29, 2025 06:19 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल और भरत तख्तानी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें वह अपने एक्स हस्बैंड के साथ गंगा आरती करते दिखाई दे रही हैं। मां गंगा जी की आरती में पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी भी मौजूद थे।

Esha Deol- India TV Hindi
ईशा देओल ने एक्स हस्बैंड संग की गंगा आरती Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल और भरत तख्तानी पिछले साल फरवरी 2024 में अलग हो गए थे। एक्ट्रेस ने अपने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था और तलाक ले लिया था। अब साल भर बाद ईशा और भरत पहली बार साथ में नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्स कपल की कुछ फोटो सामने आई हैं, जिसमें ईशा देओल अपने एक्स हस्बैंड के साथ गंगा आरती करते दिखाई दीं। कुछ समय पहले इन्हें एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था।

एक्स हस्बैंड संग ऋषिकेश पहुंचीं ईशा देओल

ईशा देओल और भरत तख्तानी दोनों साथ में ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन पहुंचे। तलाक के बाद वह पहली बार साथ नजर आए, जिसके बाद से दोनों चर्चा में हैं। कपल की गंगा आरती की झलकियां सबका ध्यान खींचे हुए है। गंगा आरती के बाद ईशा देओल अपने एक्स हस्बैंड भरत के साथ स्वामी चिदानन्द सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती का आशीर्वाद लिया। इन फोटो को शएयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री, धर्मेंद्र जी व हेमा मालिनी जी की सुपुत्री ईशा देओल तख्तानी अपने पति श्री भरत तख्तानी संग परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश पहुंचीं। मां गंगा जी की आरती में सहभाग कर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।'

शादी के 12 साल बाद टूटा रिश्ता

ईशा और भरत ने साल 2012 में शादी रचाई थी। लेकिन, फरवरी 2024 में दोनों अलग हो गए थे। तलाक के बाद दोनों पहली बार साथ में दिखाई दिए हैं। कपल की दो बेटिया हैं। एक का नाम राध्या है और दूसरी का नाम मिराया है। बता दें कि ईशा देओल ने भरत तख्तानी के साथ आखिरी बार तस्वीर अपनी एनिवर्सी पर पोस्ट किया था। ये तस्वीर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन