1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दौड़कर आई महिला, फेमस एक्टर पर ताबड़तोड़ बरसाए थप्पड़, वजह सुनते ही कहेंगे- तौबा-तौबा!

दौड़कर आई महिला, फेमस एक्टर पर ताबड़तोड़ बरसाए थप्पड़, वजह सुनते ही कहेंगे- तौबा-तौबा!

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 25, 2024 08:38 pm IST,  Updated : Oct 26, 2024 12:01 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला मंच पर आकर फेमस एक्टर को पीटती दिख रही है। अब महिला ने ऐसा क्यों किया ये वजह आपको हैरान कर देगी।

NT ramaswamy- India TV Hindi
एनटी रामास्वामी को पड़ा थप्पड़। Image Source : INSTAGRAM

तेलुगू एक्टर एनटी रामास्वामी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है। इस वीडियो में एक्टर की हालत देख आप भी हैरान हो सकते हैं। वीडियो में दो देखने को मिल रहा है वो कोई एक्टर कभी नहीं चाहेगा और अगर उसे पता चले कि उसकी कमाल की एक्टिंग ही उस पर भारी पड़ रही है तो वो अपने काम से ही तौबा कर लेगा। दरअसल एक्टर अपनी फिल्म 'लव रेड्डी' की स्क्रीनिंग के लिए एक थिएटर में पहुंचे थे। इसी दौरान एक महिला दौड़ते हुए मंच पर आई और उन पर ताबड़तोड़ थप्पड़ों की बारिश करने लगी। अब इस हरकते के पीछे क्या वजह थी ये भी सामने आ गई है, जिसे जानने के बाद हर कोई हैरत में पड़ गया है। 

वायरल हुआ वीडियो

'लव रेड्डी' की स्क्रीनिंग के दौरान एनटी रामास्वामी बाकी स्टारकास्ट के साथ ही मंच पर मौजूद थे, तभी वहां पर एक महिला दौड़ती हुई आई और एक्टर को मारने लगी। लोगों के रोकने के बाद भी वो थप्पड़ों की बारिश करती रही। कोई भी समझ नहीं पाया कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। इस घटना के बाद एनटी रामास्वामी भी परेशान हो गए और सोच में पड़ गए कि उनकी गलती क्या थी। महिला ने एक्टर की शर्ट भी फाड़ दी। वो जैसे-तैसे अपने दोनों हाथों से खुद को बचाते दिखे। वहां मौजूद बाकी लोग भी उन्हें बचाते रहे। इस पूरी घटना के बाद एक्टर वहां से जाते नजर आए। वहीं महिला जोर-जोर से चिल्लाती दिखी। अब महिला ने ऐसा क्यों किया ये आपको बताते हैं।  

यहां देखें वीडियो

क्या थी वजह

'लव रेड्डी' के प्रीमियर पर किसी को भी भनक नहीं थी कि एनटी रामास्वामी के साथ मंच पर कुछ ऐसा भी हो सकता है। दरअसल एक्टर ने इस फिल्म में विलेन का रोल प्ले किया था। एक्टर जब अपने साथी कलाकारों से बात कर रहे थे तभी महिला सामने आई और उन्हें मारने लगी। इस घटना के बाद खुलासा हुआ कि महिला उनके किरदार को लेकर गुस्से में थी। वो उनकी एक्टिंग से इतनी प्रभावित हो गई थी कि उन्हें असल में वैसा ही मान बैठी थी। एक्स पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का कहना है कि ऐसी एक्टिंग को हरगिज न करें कि लोग उसे सच मान बैठें।

कैसी है फिल्म की कहानी

बात करें फिल्म की तो 'लव रेड्डी' का निर्देशन स्मरण रेड्डी ने किया है। इसकी कहानी में काफी ज्यादा रोमांस है, लेकिन एक शख्स प्यार करने वाले जोड़े के लिए मुसीबत है। इसी शख्स का किरदार एनटी रामास्वामी ने निभाया है। ये फिल्म 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन