1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या Shah Rukh Khan अभी भी उड़ाते हैं धुएं के छल्ले! एक्टर का जवाब सुनकर फैंस हुए इमोशनल

क्या Shah Rukh Khan अभी भी उड़ाते हैं धुएं के छल्ले! एक्टर का जवाब सुनकर फैंस हुए इमोशनल

 Published : Jun 12, 2023 08:08 pm IST,  Updated : Jun 12, 2023 08:08 pm IST

शाहरुख खान ने अपने फैंस के लिए 'आस्क एसआरके' सेशन रखा। जिसमें फैंस ने एक्टर से कई सवाल पूछे।

twitter- India TV Hindi
Shah Rukh Khan Image Source : TWITTER

हिंदी सिनेमा के किंग खान शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' से 4 साल के लंबे इंतजार के बाद कमबैक किया। शाहरुख की इस फिल्म को फैंस से काफी प्यार मिला। वही शाहरुख खान की काफी फैन फॉलोइंग है। फैंस जिंदगी में एक बार तो उनसे मिलना चाहते हैं। हर रोज उनके घर मन्नत के सामने फैंस की भीड़ लगी रहती है। केवल उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। वहीं आज शाहरुख खान हमेशा की तरह ट्विटर पर आस्क मी एनीथिंग रखा, जिसमें फैंस ने एक्टर से कई सवाल किए। 

Anupamaa: माया को आया मौत का ख्याल? वायरल वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें

इस आस्क मी एनीथिंग के दौरान एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि क्या आपने स्मोकिंग छोड़ दी। इसपर एक्टर ने बहुत मजेदार जवाब दिया। जिस सुनने के बाद कई फैंस इमोशनल भी हो रहा हैं। बता दें इस प्रश्न पर शाहरुख खान ने कहा 'हां मैंने झूठ बोल दिया...मैं खुद ही कैंसर स्टिक के धुएं से घिरा हुआ हूं...' एक्टर के जवाब के बाद उनके फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं. एक फैन ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा कभी कुछ नहीं होगा आपको। वही एक ने लिखा-इसे पढ़कर मुझे रोना आ गया। आप हमेशा के लिए रहो क्योंकि दुनिया को प्यार की जरूरत है और आप ही हैं जो इसे बेतहाशा फैला रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान किंग खान ने अपनी स्मोकिंग की आदतों के बारे में बात की थी, उन्होंने यह भी कबूल किया था कि वह एक दिन में 100 सिगरेट पीते हैं। 

Adipurush Advance Booking: आदिपुरुष तोड़ेगी पठान का रिकॉर्ड? जानिए कितनी मिली एडवांस बुकिंग

इन फिल्मों में आएंगे नजर 

बता दें शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में दीपिका पादुकोण, नयनतारा, विजय सेतुपति, संजय दत्त और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। ये फिल्म 7 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'जवान' सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज हो रही है। इसके बाद वह तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगे। जो 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान जल्द फिल्म 'जवान' के अलावा 'डंकी', 'हे राम रीमेक', 'राहुल ढोलकिया', 'ऑपरेशन खुखरी' में भी नजर आएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन