1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Adipurush Advance Booking: आदिपुरुष तोड़ेगी पठान का रिकॉर्ड? जानिए कितनी मिली एडवांस बुकिंग

Adipurush Advance Booking: आदिपुरुष तोड़ेगी पठान का रिकॉर्ड? जानिए कितनी मिली एडवांस बुकिंग

 Published : Jun 12, 2023 06:08 pm IST,  Updated : Jun 12, 2023 06:09 pm IST

सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनॉन की फिल्म आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। पहले दिन के कलेक्शन को देखकर ऐसा लग रहा है कि आदिपुरुष पठान को टक्कर देगी।

twitter- India TV Hindi
Adipurush Advance Booking Image Source : TWITTER

बस चार दिन के इंतजार के बाद सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनॉन की फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। लोग बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि फिल्म आदिपुरुष पठान को कड़ी टक्कर दे सकती है। वहीं आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। पहले ही दिन इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में कमाल कर दिया है।

50 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने ये फेमस एक्टर, दूसरी पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

हुई इतनी एडवांस बुकिंग

आदिपुरुष इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है और रविवार को इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी। 24 घंटे पूरे होने से पहले ही फिल्म ने अच्छे नंबर्स ये दिखा दिया है कि ये फिल्म 'पठान' को टक्कर दे सकती है। रविवार रात 11:30 बजे तक प्रभास स्टारर ने अकेले हिंदी से 1.40 करोड़ की कमाई कर ली है। इसमें 3डी से 1.35 करोड़ शामिल हैं, जो 36,000 से अधिक टिकटों की बिक्री के बराबर है। आदिपुरुष, शाहरुख खान की पठान और केजीएफ 2 को टक्कर देती नजर आएगी।

Bigg Boss 16 के बाद लगातार चमक रही Shiv Thakare की किस्मत, Khatron Ke Khiladi 13 के बाद अब इस फेमस शो में होगी एंट्री

Bigg Boss OTT 2 Trailer: सलमान खान ने किया धमाकेदार डांस, कहा- इस बार इतनी लगेगी कि आपकी मदद लगेगी

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आदिपुरुष फिल्म में राघव के रूप में प्रभास, जानकी के रूप में कृति सनोन और लंकेश के रूप में सैफ अली खान हैं। फिल्म जय श्री राम का पहला गाना जो कुछ हफ्ते पहले ही रिलीज हुआ था। ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' टी-सिरीज के बैनर तले 16 जून  2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रभास और कृति सेनन स्टारर ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था। ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था। इस ट्रेलर का VFX लोगों का और भी अच्छा लग रहा था। अब फैंस इस फिल्म का बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन