1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 50 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने ये फेमस एक्टर, दूसरी पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

50 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने ये फेमस एक्टर, दूसरी पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

 Published : Jun 12, 2023 04:33 pm IST,  Updated : Jun 12, 2023 05:09 pm IST

प्रभु देवा ने 2020 में हिमानी सिंह के साथ शादी की थी। प्रभु देवा 50 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने हैं। पिछली शादी से उनके तीन बेटे हैं।

twitter- India TV Hindi
Prabhu Deva Image Source : TWITTER

प्रभु देवा एक बच्ची के पिता बने हैं। उनकी दूसरी पत्नी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बता दें कोरियोग्राफर चौथी बार पिता बन चुके हैं, उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी हिमानी सिंह के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। कोरियोग्राफर और अभिनेता प्रभु देवा ने 2020 में हिमानी से शादी की थी। उनकी पिछली शादी से उनके तीन बेटे हैं।

Bigg Boss 16 के बाद लगातार चमक रही Shiv Thakare की किस्मत, Khatron Ke Khiladi 13 के बाद अब इस फेमस शो में होगी एंट्री

प्रभु देवा ने 2020 में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. हिमानी से शादी की थी। कोरोना काल के समय उनके भाई ने घोषणा की थी कि उन्होंने हिमानी से शादी की है। रिपोर्ट के अनुसार शादी में बहुत कम लोग शामिल हुए थे। कोविड-19 महामारी के बीच लॉकडाउन नियमों के कारण बहुत से लोग उपस्थित नहीं थे। अभिनेता ने हिमानी से पहली बार मुलाकात अपने पुराने पीठ दर्द के इलाज के दौरान की थी। हाल ही में प्रभुदेवा ने अपनी खुशी जाहिर की है, उन्होंने बताया कि, 'हां ये खबर सच है। मैं इस उम्र यानी 50 साल में फिर से पिता बन गया हूं और मैं बहुत ही ज्यादा खुश भी हूं। अब मैं खुद को पूरा महसूस कर रहा हूं।' इन सभी में सबसे अच्छी बात यहे है कि परिवार में एक लड़की पैदा हुई है।

 

Bigg Boss OTT 2 Trailer: सलमान खान ने किया धमाकेदार डांस, कहा- इस बार इतनी लगेगी कि आपकी मदद लगेगी

Gadar-2 रिलीज होने से पहले बड़ी मुसीबत में फंसी, इस सीन को लेकर हो रहा भयंकर बवाल

जुड़ा था इस एक्ट्रेस से नाम

इस जोड़ी ने अप्रैल 2023 में शादी के बाद अपनी पहली बार पब्लिक अपीयरेंस दी थी। जब वे आशीर्वाद लेने के लिए तिरुपति गए थे। उस समय कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। बता दें इससे पहले कोरियोग्राफर की शादी लता से हुई थी, लेकिन 16 साल के रिश्ते के बाद उनका तलाक हो गया। उनके तीन बच्चे थे, विशाल, जिनका कैंसर के कारण निधन हो गया। ऋषि राघवेंद्र देव और आदिथ देव। 2010 में ऐसी खबर सामने आई थी कि नयनतारा के साथ संबंध के कारण प्रभु देवा ने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया था। वह लंबे समय तक नयनतारा के साथ रिलेशनशिप में भी रहे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन