1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'योगा और कार्डियो करते हैं लेकिन...' शिल्पा शेट्टी की इस हरकत को देख भड़के फैंस, देखें वायरल वीडियो

'योगा और कार्डियो करते हैं लेकिन...' शिल्पा शेट्टी की इस हरकत को देख भड़के फैंस, देखें वायरल वीडियो

 Published : May 12, 2024 09:25 am IST,  Updated : May 12, 2024 09:25 am IST

शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर हैं। जहां बीते दिन एक्ट्रेस ने परिवार संग केदारनाथ बाबा के दर्शन किए तो वहीं इसके बाद वो मां वैष्णो देवी के दरबार में भी दर्शन करने के लिए पहुंची। हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी वजह से अब फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Shilpa Shetty- India TV Hindi
इस वजह से ट्रोल हुई शिल्पा शेट्टी Image Source : X

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुक्रवार को शुरू हुई जहां हजारों लोग आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। इस बीच बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी अपने परिवार के साथ केदारनाथ में बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंची। शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर की है, जिसमें उनकी मां सुनंदा शेट्टी, बहन शमिता शेट्टी और बेटी समीषा  केदारनाथ मंदिर के सामने पोज देते हुए नजर आ रही हैं। वहीं बाबा केदार के दर्शन करने के बाद शिल्पा परिवार संग माता वैष्णो देवी के दरबार में भी माथा टेकने पहुंची। इस दौरान की कुछ झलकियां भी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से अब फैंस उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।  

इस वजह से ट्रोल हुईं शिल्पा

दरअसल, शिल्पा ने मां वैष्णो देवी के दरबार में चढाई करने के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पिंक कलर का सूट पहने खच्चर पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस को पैदल चढ़ाई चढ़ने की बजाय खच्चर पर बैठने की वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने उनके इस वायरल हो रहे वीडियो पर काॅमेंट करते हुए लिखा है कि-  'योगा और कार्डियो करते हैं ये लोग, लेकिन वॉक नहीं कर सकते हैं।'  दूसरे ने कॉमेंट किया है कि- 'चढ़कर जाना चाहिए था' , वहीं एक और यूजर ने कहा कि 'दीदी आप इतनी फिट हैं, प्लीज वॉक करके जाइए माता के दरबार। इन बेचारे जानवरों को क्यों तकलीफ दे रही हैं।' इसी तरह से तमाम यूजर्स एक्ट्रेस को खच्चर पर बैठने की वजह से ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

शिल्पा का वर्कफ्रंट

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा को पिछले साल 'सुखी' फिल्म में नजर आई थीं। अब वो कन्नड़ मूवी KD में दिखने वाली हैं।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन