1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराह खान ने खोई मां, परिवार संग दोस्त को दिलासा देने पहुंचे शाहरुख, बच्चन फैमिली भी आई नजर

फराह खान ने खोई मां, परिवार संग दोस्त को दिलासा देने पहुंचे शाहरुख, बच्चन फैमिली भी आई नजर

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 27, 2024 04:05 pm IST,  Updated : Jul 27, 2024 04:05 pm IST

फराह की मां के निधन की खबर के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स इलगातार कोरियोग्राफर को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचे रहे हैं। फराह के बेहद खास दोस्त और सुपरस्टार शाहरुख खान भी उन्हें ढांढ़स बंधाने के लिए पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ कोरियोग्राफर के घर पहुंचे।

Shah Rukh Khan- India TV Hindi
फराह के घर पहुंचे शाहरु खान Image Source : INSTAGRAM

डायरेक्टर और मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान की मां मेनका ईरानी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 79 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और हमेशा के लिए चली गईं। कोरियोग्राफर की मां पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। कुछ हफ्ते पहले ही मेनका ईरानी को मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल से वापस घर लाया गया था। लेकिन, फिर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। ऐसे में फराह के इस मुश्किल समय में उनके सबसे करीबी दोस्त और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान उन्हें दिलासा देने उनके घर पहुंचे।

मां के निधन के बाद पहली बार दिखीं फराह

मां मेनका ईरानी के निधन के बाद हाल ही में फराह खान की पहली बार दिखाई दी, जिसमें वह बेहद गुमसुम और निराश लग रही थीं। इस दुखद घटना के बाद फराह टूट चुकी हैं ऐसे में शाहरुख अपनी दोस्त की इस मुश्किल घड़ी में उनके पास पहुंचे। इस दौरान सुपरस्टार के साथ उनकी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान भी मौजूद थीं। कोरियोग्राफर को देखते ही शाहरुख दोस्त ने प्यार से उन्हें गले लगा लिया और ढांढस बधाने लगे। वहीं जब शाहरुख वापस निकले तो फराह उन्हें बाहर तक छोड़ने भी आईं। 

फराह को संभालते दिखे शाहरुख

शाहरुख जब फराह के घर पसे बाहर निकले तो वह उन्हें छोड़ने बाहर तक आईं और इसी दौरान पैप्स ने फराह को उनकी मां के निधन के बाद पहली बार स्पॉट किया। सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो साझा किया है, जिसमें फराह, शाहरुख के साथ नजर आ रही हैं। शाहरुख फराह से बात करते और उन्हें संभालते दिखे। इसके बाद उन्होंने उन्हें प्यार से गले लगाया। हालांकि, इस दौरान भी किंग खान के सिक्योरिटी गार्ड्स ने हमेशा की तरह छाते से उनका चेहरा ढंका हुआ था। 

फराह के घर पहुंचे ये सेलिब्रिटी

शाहरुख के अलावा भी कई फिल्मी हस्तियां फराह की मां के निधन की खबर मिलते ही उनके घर पहुंची थीं, जिनमें रानी मुखर्जी, ऋतिक रोशन, शिल्पा शेट्टी, शिव ठाकरे और भूषण कुमार जैसे सेलिब्रिटी शामिल थे। अभिषेक बच्चन भी बहन श्वेता बच्चन नंदा और भांजे अगस्त्य नंदा के साथ फराह के घर पहुंचे। फराह के पिता कामरान खान की तो कई साल पहले ही मौत हो गई थी और अब उनकी मां ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें, बीते 12 जुलाई को ही फराह की मां मेनका ने 79वां जन्मदिन मनाया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन