फरहान अख्तर बॉलीवुड के उन चंद सितारों में से एक हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया की करीब 70 प्रतिशत विधाओं में महारथ हासिल की है। गाने से लेकर एक्टिंग, डायरेक्शन और साथ ही एक सफल प्रोड्यसर के तौर पर फरहान ने खुद को साबित किया है। आज 52 के हो हुए फरहान अख्तर के पिता भी कलम के उस्ताद हैं और राइटिंग की दुनिया के सुपरस्टार हैं। उनके बेटे फरहान भी कम नहीं हैं और उन्होंने 27 साल की उम्र में ही कमाल कर दिया था। आज जन्मदिन के मौके पर हम जानते हैं फरहान अख्तर की करियर और निजी जिंदगी की दिलचस्प कहानी।
17 फिल्मों में रहे हीरो और कमाल कहानियां
फरहान अख्तर का जन्म 9 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था और पिता जावेद अख्तर फिल्मी दुनिया में कहानियों के राजा बन गए थे। ये वही दौर था जब सुपरहिट फिल्मों के पीछे सलीम जावेद की कलम कमाल किया करती थी। अपने पिता के फिल्मी माहौल में बड़े हुए फरहान ने भी यही राह पकड़ी और साल 2001में उन्होंने 'दिल चाहता है' फिल्म बनाई। इस फिल्म को डायरेक्ट करते हुए खुद भी लीड रोल निभाया है। ये फिल्म न केवल सफल रही बल्कि एक कल्ट बन गई। इसके बाद साल 2004 में लक्ष्य फिल्म को डायरेक्ट किया जिसमें ऋतिक ने काम किया और सुपरहिट रही। इसके बाद एक सफल डायरेक्टर और एक्टर के तौर पर इमेज बनाई।
27 साल की उम्र में ही जीता था नेशनल अवॉर्ड
फरहान अख्तर अवॉर्ड के किंग हैं और अब तक 52 से ज्यादा खिताब अपने नाम कर चुके हैं। पहली ही फिल्म के लिए फरहान ने नेशनल अवॉर्ड जीता था और अब तक कई फिल्म फेयर बतौर एक्टर और डायरेक्टर जीत चुके हैं। साथ ही मिल्खा सिंह जैसी शानदार कहानियों के लिए उनके एक्टिंग के समर्पण को भी लोग सलाम करते हैं। साथ ही एक शानदार प्रोड्यूसर भी हैं जो दर्जनों कहानियां ऐसी कह चुके हैं जिन्होंने लोगों के दिलों प राज किया है। बीते दिनों फिल्म 10 बहादुर रिलीज हुई थी जिसे काफी सराहा गया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन इसके बाद भी शानदार कहानी रही। मिर्जापुर जैसी कई सुपरहिट ओटीटी सीरीज भी कर चुके हैं।
26 साल पहले की थी शादी
फरहान अख्तर ने 26 साल पहले 2000 में अधुना भवानी से शादी की थी। अपनी डायरेक्टरल डेब्यू फिल्म के दौरान फरहान उनसे मिले थे। दोनों को प्यार हो गया और शादी कर ली। दोनों की शादी 16 साल तक रही और 2016 में 16 साल बाद तलाक ले लिया। इसके बाद फरहान ने शिबानी दांडेकर से शादी कर ली।
ये भी पढ़ेें- कल फिर होगी थालापति विजय की फिल्म पर सुनवाई, रिलीज की तारीख पर होगा अंतिम फैसला