1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फरहान अख्तर ने अहीर कम्यूनिटी को किया इग्नोर? आपकी अदालत में लगा आरोप तो बताई पूरी कहानी, नाम से जुड़ा है पूरा संबंध

फरहान अख्तर ने अहीर कम्यूनिटी को किया इग्नोर? आपकी अदालत में लगा आरोप तो बताई पूरी कहानी, नाम से जुड़ा है पूरा संबंध

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 08, 2025 10:20 pm IST,  Updated : Nov 08, 2025 10:21 pm IST

Farhan Akhtar in Aap Ki Adalat: बॉलीवुड के मल्टी-टैलेंटेड स्टार, एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, सिंगर और राइटर फरहान अख्तर 'आप की अदालत' के कटघरे में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के तीखे सवालों का सामना करते नजर आए।

Farhan Akhtar- India TV Hindi
फरहान अख्तर Image Source : IMAGE SOURCE-INDIA TV

बॉलीवुड के सबसे वर्सेटाइल कलाकारों में से एक फरहान अख्तर आज 'आप की अदालत' में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के बेबाक सवालों का सामना करते नजर आए हैं। उन्होंने यहां अपनी अपकमिंग फिल्म 120 बहादुर से लेकर तमाम करियर के अहम पड़ाव और किस्सों पर भी खुलकर बात की। साथ ही ये उन आरोपों का भी सामना किया जिसमें कहा गया कि फरहान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 120 बहादुर में अहीर कम्यूनिटी के योगदान को अनदेखा किया है। फरहान अख्तर ने आप की अदालत में बताया कि ये आरोप सच नहीं हैं और इसका सबूत फिल्म के नाम में ही छिपा है। साथ ही फिल्म के ट्रेलर में भी अहीर कम्यूनिटी के योगदान को ठीक से दिखाया गया है। आइये जानते हैं क्या बोले फरहान अख्तर। 

इस विवाद पर क्या बोले फरहान अख्तर?

अपनी लेटेस्ट फिल्म '120 बहादुर' में अहीर समुदाय के सैनिकों के योगदान को 'नज़रअंदाज' करने के विवाद पर फरहान अख्तर ने कहा, 'अगर मैंने अपनी फिल्म का नाम 'मेजर शैतान सिंह' रखा होता तो कोई विवाद नहीं होता, लेकिन यह पूरी फिल्म (चार्ली) कंपनी के बारे में थी। इसीलिए मैंने इसका नाम '120 बहादुर' रखा, ताकि रेजांग ला की मशहूर लड़ाई में सभी 120 बहादुर सैनिकों की भूमिका को हाईलाइट किया जा सके।' फरहान ने कहा, 'हाल ही में हमने उस फिल्म का एक टीज़र रिलीज किया जिसमें एक डायलॉग है, 'अहीर हैं हम, प्यार से मांगोगे तो जान भी दे देंगे, पर देश की बात आई तो एक क्या, सौ की जान भी ले लेंगे'... इस पर एक आदमी जो सोशल मीडिया पर अहीरों को नज़रअंदाज़ करने के लिए लगातार मुझे ट्रोल कर रहा था, उसने कल मुझे एक मैसेज भेजा कि अगर आपने यह डायलॉग अपने पहले के टीजर में इस्तेमाल किया होता, तो हम आपको ट्रोल नहीं करते।'

अमिताभ बच्चन को लेकर भी खुलकर बोले फरहान 

बता दें कि फरहान अख्तर ने आप की अदालत में तीखे सवालों का खुलकर सामना किया और सीधे जवाब दिए। फरहान ने इस बातचीत में अपने पिता की लेखनी से लेकर अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अनुभव भी शेयर किया है। साथ ही 21 साल में लद्दाख में कितना बदलाव आया है इस पर भी खुलकर बात की है। अपने करियर के इतने सालों के अनुभव पर भी प्रकाश डाला है। ये पूरा इंटरव्यू टीवी पर प्रीमियर हो रहा है और इसे बाद में इंडिया टीवी के यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकता है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन