1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Farhan-Shibani Wedding: शादी से पहले फरहान अख्तर ने लिखा- "आजाद महसूस कर रहा हूं..."

Farhan-Shibani Wedding: शादी से पहले फरहान अख्तर ने लिखा- "आजाद महसूस कर रहा हूं..."

 Published : Feb 13, 2022 05:42 pm IST,  Updated : Feb 13, 2022 05:42 pm IST

Farhan Akhtar-Shibani Dandekar Wedding: फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से शादी करने वाले हैं। उससे पहले उन्होंने एक कमाल की पोस्ट शेयर की है।

Farhan Akhtar Share A Post Feels like freedom Before Wedding - India TV Hindi
फाइल फोटो Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • फरहान अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी से करने वाले हैं शादी
  • पिता जावेद अख्तर ने कंफर्म की थी शादी की खबर
  • फरहान-शिबानी की शादी की तैयारी चल रही है

Farhan Akhtar-Shibani Dandekar Wedding: फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की जल्द ही शादी होने वाली है। उससे पहले एक्टर फरहान अख्तर ने अपनी एक फोटो पोस्ट करके कैप्शन लिखा है- "आजाद महसूस कर रहा हूं..."। फरहान की पोस्ट पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।

रविवार को फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम से एक फोटो प्यारी सी फोटो शेयर की। फोटो में फरहान मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। उनकी ये तस्वीर काफी अट्रैक्टिव है। उसके साथ ही फरहान ने एक अंग्रेजी कविता शेयर की है-

फरहान अख्तर की पोस्ट यहां पर देखें-

फरहान ने अपनी कविता के अंत में लिखा है- "Feels like freedom, Feels like freedom." शादी से पहले उनकी ये कविता उनके अंदर की बात को बयां कर रही है। अब देखते हैं कि इस पर उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी का क्या कमेंट आता है।

 Farhan-Shibani Wedding: क्या अगले हफ्ते है शादी? शिबानी के पोस्ट का समझें इशारा

शिबानी ने शनिवार को पोस्ट किया था कि "थका हुआ लेकिन उत्साहित!" शिबानी की पोस्ट पर क्रिकेट प्रजेंटर गौरव कपूर ने कमेंट किया है- अगले वीकेंड थकने के लिए काफी उत्साहित हूं। इसके बाद कहा जा रहा था कि शिबानी और फरहान अगले सप्ताह तक शादी कर लेंगे।

बता दें, फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर ने कंफर्म किया था कि मुंबई के कोर्ट में 21 फरवरी को अपनी शादी को रजिस्टर करेंगे। शादी पर जावेद अख्तर ने कहा था, 'कोरना महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह स्पष्ट है कि हम बड़े पैमाने पर किसी भी चीज की मेजबानी नहीं कर सकते। इसलिए, हम केवल कुछ लोगों को बुला रहे हैं।" फरहान और शिबानी की शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

IPL 2022 Auction: कौन है 'मिस्ट्री गर्ल' Kaviya Maran, जिनकी तस्वीरें हो रही हैं वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन