1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Farhan-Shibani Wedding: क्या अगले हफ्ते है शादी? शिबानी के पोस्ट का समझें इशारा

Farhan-Shibani Wedding: क्या अगले हफ्ते है शादी? शिबानी के पोस्ट का समझें इशारा

 Published : Feb 12, 2022 11:18 pm IST,  Updated : Feb 12, 2022 11:18 pm IST

Farhan Akhtar Shibani Dandekar Wedding: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। फरहान के पिता जावेद अख्तर ने बताया है कि अब दोनों शादी करने जा रहे हैं। अब देखिए शिबानी शादी को लेकर क्या हिंट दिया है।

Farhan Akhtar Shibani Dandekar Wedding- India TV Hindi
फरहान और शिबानी (फाइल फोटो) Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं
  • फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर ने दी थी शादी की जानकारी
  • शिबानी ने पोस्ट किया है कि "थका हुआ लेकिन उत्साहित!"

Farhan Akhtar Shibani Dandekar Wedding: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर चुके कपल अब शादी को लेकर भी तैयार हैं। अभीतक फरहान और शिबानी ने अपनी शादी को लेकर पुष्टि नहीं की है। मगर फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर ने इसको लेकर जानकारी दी थी। इसके बाद इनकी शादी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।

खबर तो यह भी है कि फरहान की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। हालांकि, शादी की तैयारी पर जावेद साहब ने भी कहा था कि वेडिंग प्लानर इस काम में लगे हुए हैं। अब शिबानी ने एक पोस्ट किया है जो कहीं ना कहीं शादी की ओर इशारा कर रहा है।

शिबानी ने पोस्ट किया है कि "थका हुआ लेकिन उत्साहित!" अब इस उत्साह और शादी की तैयारियों की थकान को कुछ यूजर्स समझ रहे हैं। इसलिए वो इस तरह के कमेंट कर रहे हैं। मगर शिबानी की पोस्ट पर क्रिकेट प्रजेंटर गौरव कपूर ने कमेंट किया है- अगले वीकेंड थकने के लिए काफी उत्साहित हूं।

2 साल बाद काम पर लौटी रिया चक्रवर्ती ने किया पोस्ट, इन एक्ट्रेस ने किए कमेंट

खबरों की मानें तो फरहान-शिबानी की शादी का सेलिब्रेशन मॉरिशस में होगा। फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर ने कंफर्म किया था कि मुंबई के कोर्ट में 21 फरवरी को अपनी शादी को रजिस्टर करेंगे।

21 फरवरी को होने वाली शादी पर जावेद अख्तर ने कहा था, 'कोरना महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह स्पष्ट है कि हम बड़े पैमाने पर किसी भी चीज की मेजबानी नहीं कर सकते। इसलिए, हम केवल कुछ लोगों को बुला रहे हैं।" फरहान और शिबानी की शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

IPL Auction 2022: कौन है जूही चावला की बेटी, जो आईपीएल नीलामी में हैं शामिल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन