1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी दीक्षित की लगती थी जेरॉक्स कॉपी, शाहरुख की फिल्म को किया रिजेक्ट, क्रिकेटर के प्यार में पड़कर हुई छूमंतर

माधुरी दीक्षित की लगती थी जेरॉक्स कॉपी, शाहरुख की फिल्म को किया रिजेक्ट, क्रिकेटर के प्यार में पड़कर हुई छूमंतर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 16, 2025 12:43 pm IST,  Updated : Jul 16, 2025 12:44 pm IST

माधुरी दीक्षित जब सिनेमा का जाना-माना नाम बन गई थीं तो एक और हसीना की फिल्मों में एंट्री हुई, जिसे लोगों ने उनकी कार्बन कॉपी कहा। अब एक्ट्रेस कहां हैं और क्या कर रही हैं, चलिए आपको बताते हैं।

Farheen Khan, Madhuri Dixit- India TV Hindi
फरहीन खान और माधुरी दीक्षित। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की गलियों में हर साल न जाने कितने नए चेहरे आते हैं और कितने नाम और शोहरत कमाने के बाद भी गुमनामी के अंधेरे में खो जाते हैं। कुछ सितारे अपनी खूबसूरती और टैलेंट से लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं तो कुछ को सिर्फ एक जैसी शक्ल के कारण याद किया जाता है। वो सिर्फ किसी एक्टर की कार्बन कॉपी कहलाकर ही रह जाते हैं। आज ऐसी ही एक अभिनेत्री के बारे में बात करेंगे। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि फरहीन खान हैं, जिन्हें 90 के दशक में माधुरी दीक्षित की हमशक्ल कहा जाता था। सालों पहले बड़े पर्दे से दूर होने वाली एक्ट्रेस अब कहां हैं और क्या कर रही हैं, चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

पहली ही फिल्म से मिली पहचान

1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘जान तेरे नाम’ से फरहीन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। फिल्म में उनके साथ एक्टर रॉनित रॉय लीड रोल में थे। इस फिल्म के खाने काफी हिट थे, खासकर गाना ‘पहली बार देखा तुम्हें’ आज भी 90’s लव सॉन्ग्स की लिस्ट में टॉप पर गिना जाता है, लेकिन फिल्म की सफलता के साथ ही उन पर माधुरी दीक्षित की हमशक्ल का ठप्पा लग गया, जिसने उनकी पहचान को सीमित कर दिया। एक्ट्रेस की खूबसूरत की तारीफ जरूर होती थी, लेकिन इसके साथ माधुरी दीक्षित से उनकी तुलना भी की जाती थी। 

कुछ फिल्मों के बाद अचानक हो गईं गायब 

फरहीन ने ‘सैनिक’ में अक्षय कुमार की बहन का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने सराहा। उन्होंने ‘अमानत’, ‘आग का तूफान’ और ‘दिल की बाजी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। साथ ही उन्होंने साउथ इंडियन फिल्मों में भी अच्छी पहचान बनाई। साल 1993 में उन्होंने कमल हासन के साथ तमिल फिल्म ‘कलैगनन’ की, जो उस समय सुपरहिट साबित हुई। दिलचस्प बात ये है कि उसी साल उन्हें ‘बाजीगर’ में शाहरुख खान के अपोजिट सीमा का रोल ऑफर हुआ था, जो बाद में शिल्पा शेट्टी को मिला। फरहीन ने यह मौका छोड़कर साउथ की फिल्म को प्राथमिकता दी। इसी किरदार से शिल्पा शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री में जगह मिल सकी।

farheen khan
Image Source : INSTAGRAMफरहीन खान और पति मनोज प्रभाकर।

शादी के बाद एक्टिंग को कहा अलविदा

अपने करियर के पीक पर ही फरहीन ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। वजह कुछ और नहीं बल्कि उनकी लाइफ में आए एक शख्स थे। एक्ट्रेस प्यार में पुड़ गई थीं। ये कोई और नहीं था बल्कि भारतीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर थे। दोनों की लव स्टोरी आगे बढ़ी और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। शादी के बाद एक्ट्रेस ने पूरी तरह से नई जिंदगी शुरू की। फरहीन हमेशा से एक स्थिर और खुशहाल परिवार चाहती थीं, क्योंकि उनका खुद का बचपन एक टूटे परिवार में बीता था। इस शादी से उन्हें वो खुशी हालिस हुई। 

अब कहां हैं फरहीन?

शादी के बाद फरहीन दिल्ली शिफ्ट हो गईं और फिल्मों से पूरी तरह दूरी बना ली। अब उनके दो बेटे हैं राहिल और मानवांश। फरहीन अब एक सफल बिजनेसवुमन हैं। वह ऑर्गेनिक स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की एक कंपनी चला रही हैं और नैनीताल में एक खूबसूरत होमस्टे की मालकिन भी हैं। एक समय में जिनकी तुलना माधुरी दीक्षित से होती थी, आज वो अपनी खुद की पहचान के साथ एक शांत और संतुलित जीवन जी रही हैं। ग्लैमर से दूर रखकर एक्ट्रेस ने हमेशा अपने परिवार को तरजीह दी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन