1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अरे ये क्या! 'कल्कि 2898 AD' के प्री-रिलीज इवेंट में पहले अमिताभ बच्चन, फिर प्रोड्यूसर ने छुए उनके पैर

अरे ये क्या! 'कल्कि 2898 AD' के प्री-रिलीज इवेंट में पहले अमिताभ बच्चन, फिर प्रोड्यूसर ने छुए उनके पैर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 19, 2024 10:13 pm IST,  Updated : Jun 19, 2024 10:15 pm IST

'कल्कि 2898 AD' के प्री-रिलीज इवेंट से अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वो प्रोड्यूसर के पैर छूते नजर आ रहे हैं। अमिताभ के पैर छूते ही प्रोड्यूसर भी झुककर उनके पैर छूते हैं। वीडियो देखने के बाद लोग आमिताभ की खूब तारीफें कर रहे हैं।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने छुए प्रोड्यूसर के पैर, फिर प्रोड्यूसर को भी झुकना पड़ा। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बुधवार को मुंबई में फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के प्री-रिलीज इवेंट में शिरकत की। इस मौके पर अमिताभ के साथ दीपिका पादुकोण, प्रभास और कमल हासन नजर आए। इस शानदार इवेंट के दौरान सभी उत्साहित दिखे। इस दौरान नाग अश्विन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कल्कि 2898 AD' की पहली टिकट भी अमिताभ बच्चन ने खरीदी। तभी एक ऐसा वाकया भी हुआ जिस पर हर किसी की नजर टिक गई और लोग इसे देखने के बाद एक बार फिर अमिताभ बच्चन की तारीफें करने लगे। अब इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। 

जब अमिताभ ने छुए पैर

दरअसल 'कल्कि 2898 AD' के निर्माता सी. अश्विनी दत्त ने स्टेज पर अमिताभ को पहली टिकट सौंपी। फिल्म का पहला टिकट प्राप्त करने के बाद 500 रुपये का भुगतान करते हुए भी अमिताभ बच्चन नजर आए। इसके बाद अभिनेता ने निर्माता की पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान बेहद सहायक रहने के लिए प्रशंसा की। अमिताभ ने अश्विनी दत्त के पैर भी छुए और उन्हें कहा, 'सबसे सरल और विनम्र इंसान, जिनसे मैं कभी मिला हूं।' अमिताभ ने आगे कहा, 'हर बार जब आप सेट पर होते हैं, तो वह वहां पहुंचने वाले ये पहले व्यक्ति होते हैं। वह आपको लेने के लिए एयरपोर्ट पर होते हैं। जब कभी भी हम कोई ऐसा काम कर रहे होते हैं जो इनको लगे नहीं करना चाहिए, क्योंकि परेशानी होगी, तो वह कहते हैं, 'उन्हें ये स्टंट मत करवाओ या आपने सावधानी बरती है या नहीं?' कोई भी इस तरह नहीं सोचता। बहुत-बहुत धन्यवाद सर।' इतना कहते ही अमिताभ झुकते हैं और पैर छू लेते हैं। अमिताभ को ऐसा करते देख सी अश्विनी दत्ता ने भी दिग्गज एक्टर के पैर छू लिए। 

यहां देखें वीडियो

ट्रेलर में ऐसी दिखी कहानी

'कल्कि 2898 AD' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया, जो उम्मीदों पर खरा उतरा है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ, कमल हासन और दिशा पटानी हैं। ट्रेलर महाभारत के भविष्य को दर्शाता है। कहानी काशी से शुरू होती है, जो संसाधनों से भरपूर भूमि है, जिस पर शाश्वत चटर्जी का किरदार राज करता है, जो पूरी वफ़ादारी की मांग करता है। एक भविष्यवाणी से पता चलता है कि एक बच्चा उसे उखाड़ फेंकेगा और इस बच्चे को दीपिका पादुकोण का किरदार जन्म दे रहा है। अपने शासन की रक्षा के लिए राजा उसके सिर पर इनाम रखता है। प्रभास का किरदार, भैरव, एक बेहतरीन शिकारी है, जो मानता है कि उसे पकड़ना उसकी नियति है। अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के रोल में हैं जो दीपिका और उसके बच्चे को बचाने का लक्ष्य रखते हैं। ट्रेलर में कमल हासन की एक गहन झलक देखने को मिलती है। बता दें, 27 जून को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन