1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की बेटी की पहली फोटो आई सामने? यह देखें वायरल तस्वीरें

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की बेटी की पहली फोटो आई सामने? यह देखें वायरल तस्वीरें

 Published : Nov 08, 2022 05:02 pm IST,  Updated : Nov 08, 2022 05:02 pm IST

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रविवार 6 नवंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। वहीं सोशल मीडिया पर एक बेहद खूबसूरत बच्ची की तस्वीर वायरल हो रही है और लोग इस बच्ची को आलिया-रणबीर की बेटी बता रहे हैं।

instagram- India TV Hindi
First photo of Alia Bhatt and Ranbir Kapoor's daughter Image Source : INSTAGRAM

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रविवार 6 नवंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के आने के बाद से ही फैंस आलिया-रणबीर की बेटी की पहली झलक पाने के लिए बेकरार हैं। इसी बीच कई फैन पेजज पर एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें आलिया एक प्यारी सी बच्ची को प्यार करती नजर आ रही हैं।

बता दें सोशल मीडिया पर एक बेहद खूबसूरत बच्ची की तस्वीर वायरल हो रही है और लोग इस बच्ची को आलिया-रणबीर की बेटी बता रहे हैं। ये फोटो रियल नहीं है अभी तक एक्ट्रेस या उनके परिवार की ओर से कोई भी फोटो नहीं शेयर किया गया है। फैंस आलिया की पारी को देखने के लिए बेकरार है वहीं कुछ फैन पेजज पर आलिया और रणबीर के चेहरे मिलाकर कंप्यूटराइज्ड फोटो भी शेयर कर रहे हैं जो लगातार तेजी से वायरल हो रही है। हैरानी की बात तो ये है की जो फोटो वायरल हो रही है उसे फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं की बच्ची की आंखें बिल्कुल पापा रणबीर पे गई है और नाक आलिया की तरह है।

 

जिंदगी की बेस्ट न्यूज

मां बनने के बाद आलिया ने एक पोस्ट कर जानकारी दी थी की उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है। हमारी बेबी इस दुनिया में आ गई है और वो क्या कमाल की लड़की है। हम इस वक्त इस खुशी को जाहिर नहीं कर सकते हैं। हम एक ब्लेस्ड पेरेंट्स बन गए हैं। प्यार, प्यार, प्यार आलिया और रणबीर।'आलिया ने शादी के 2 महीने बाद ही यानी कि 27 जून 2022 में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। आलिया ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल के बेड पर लेटे हुए सोनोग्राफी के एक पोस्ट के साथ अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद से ही फैंस नन्हे मेहमान के आने का इंताजार कर रहे थे। 2017 में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। फिर उसके बाद कपल ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। एक-दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद उन्होंने इस साल शादी कर ली थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन