1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा-साक्षी धोनी से लेकर कियारा-ईशा अंबानी तक, ये हसीनाएं है बचपन की सखियां

अनुष्का शर्मा-साक्षी धोनी से लेकर कियारा-ईशा अंबानी तक, ये हसीनाएं है बचपन की सखियां

 Published : Aug 03, 2024 02:37 pm IST,  Updated : Aug 03, 2024 02:37 pm IST

4 अगस्त को दुनियाभर मे फ्रेंडशिप डे' मनाया जाएगा। ऐसे में इस खास मौके पर आज हम उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बचपन के दोस्त है। कईंयों ने तो साथ में स्कूल में भी पढ़ाई की है।

Kiara Advani, Sakshi Dhoni- India TV Hindi
ये हसीनाएं है बचपन की सखियां Image Source : DESIGN

बाॅलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेज हैं, जो बचपन की दोस्त है। इस लिस्ट में शनाया कपूर, सुहाना खान, खुशी कपूर समेत कई एक्ट्रेसेज के नाम शामिल हैं। 4 अगस्त को इंटरनेशनल 'फ्रेंडशिप डे' मनाया जाएगा। ऐसे में इस खास मौके पर हम आपको उन एक्ट्रेसेज के बारे में बताने जा रहे हैं जो बचपन से ही एक-दूसरे के दोस्त हैं। और उकी दोस्ती आज तक बरकरार है। ये हसीनाएं आज भी कोई मौकों पर एक साथ नजर आती है। 

अनुष्का शर्मा-साक्षी धोनी

अनुष्का और साक्षी ने बचपन में साथ में स्कूल में पढ़ाई की है। दोनों ने कुछ सालों तक असम के एक छोटे से टाउन मार्घेरिटा साथ में पढ़ाई की है। दोनों की स्कूल की कुछ तस्वीरें बीते दिनों वायरल हुई थी, जिसमें दोनों साथ में नजर आई थीं। वहीं अनुष्का और साक्षी की बचपन की ये दोस्ती अब तक बरकरार है। दोनों को कई मौकों पर साथ स्पाॅट किया जा चुका है। 

ईशा अंबानी-कियारा आडवाणी

ईशा अंबानी बॉलीबुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की बहुत ही अच्छी दोस्त हैं। बचपन से ही इन दोनों के बीच गहरी दोस्ती है। इसके बारे में खुद कियारा आडवानी ने कई बार खुलासे किए हैं। वहीं कियारा अपनी और ईशा की बचपन की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर कर चुकी हैं।

शनाया कपूर, सुहाना खान, खुशी कपूर

शनाया कपूर, सुहाना खान, खुशी कपूर ये तीनों एक्ट्रेसेज भी बचपन की सखियां है। ये अपने परिवारों के बीच Charlie’s Angels के नाम से फ़ेमस हैं। तीनों को हमेशा पार्टीज में साथ में स्पाॅट किया जाता है। 

अथिया शेट्टी और कृष्णा श्रॉफ़ 

Athiya, Krishna
Image Source : DESIGNअथिया शेट्टी और कृष्णा श्रॉफ़

जैकी श्रॉफ़ और सुनील शेट्टी की तरह उनकी बेटियां भी बेस्ट फ़्रेंड्स हैं। अथिया और कृष्णा एक ही स्कूल में साथ पढ़ती थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन