1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्रूज पार्टी में दिखा अंबानी लेडीज का गजब का फैशन, राधिका से लेकर ईशा तक के लुक की हो रही चर्चा

क्रूज पार्टी में दिखा अंबानी लेडीज का गजब का फैशन, राधिका से लेकर ईशा तक के लुक की हो रही चर्चा

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Jun 03, 2024 10:35 am IST,  Updated : Jun 05, 2024 11:15 am IST

अनंत-राधिका की दूसरी प्री- वडिंग पार्टी खत्म हो चुकी है। हालांकि पार्टी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो लगातार सामने आ रही है। वहीं बीते दिनों अंबानीज फैमिली की झलकियां सामने आ गईं। इस दौरान एक बार फिर अंबानी लेडीज के फैशन का जलवा कायम रहा।

Nita Ambani, Isha Ambani, Radhika Merchant- India TV Hindi
क्रूज पार्टी में दिखा अंबानी लेडीज का गजब का फैशन Image Source : INSTAGRAM

29 मई से शुरु हुई अनंत-राधिका की दूसरी प्री- वडिंग पार्टी 1 जून को खत्म हो चुकी है। इस बार ये पार्टी क्रूज पर रखी गई थी, जहां एक बार फिर दिग्गज हस्तियों का मेला लगा दिखा। वहीं अब क्रूज पर हुए इस पार्टी की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अंबानी फैमली से लेकर सेलेब्स तक की पार्टी से जुड़ी तस्वीरें सामने आ रही हैं। हालांकि इस बार भी बाॅलीवुड हसीनाओं से ज्यादा अंबानी लेडिज के फैशन के चर्चे हो रहे हैं। हमेशा की तरह एक बार फिर नीता से लेकर ईशा और राधिका तक ने अपने फैशन से लोगोंका दिल जीत लिया है। 

नीता ने क्लासी लुक से चुराया दिल

सबसे पहले बात करते हैं नीता अंबानी के लुक की। नीता अंबानी की अपने बेटे अनंत और होने वाली बहू राधिका की प्री- वडिंग पार्टी से कुछ झलकियां सामने आई हैं, जिसमें वह व्हाइट ड्रेस पहने सनग्लासेज लगाए नजर आईं। इसके साथ फ्लोरल नेकपीस और सॉफ्ट टोन मेकअप में नीता हमेशा की तरह क्लासी और खूबसूरत दिखीं।  

राधिका मर्चेंट पिंक ड्रेस में लगीं बार्बी

वहीं बात करे दुल्हन बनने वाली राधिका मर्चेंट के लुक की तो पार्टी से उनकी जो तस्वीर सामने आई उसमें वह गुलाबी रंग के फ्रॉक में दिखीं। उनके आउटफिट में चौड़ी पट्टियां और सामने एक खूबसूरत बो था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए राधिका ने मिनी केली हैंडबैग चुना और अपने बालों को स्कार्फ़ से टाई किया। वहीं अपने मेकअप को लाइट रखते हुए, उन्होंने अपने लुक को निखारने के लिए व्हाइट रंग की स्टिलेटो पहनी। इस लुक में राधिका बिल्कुल बार्बी जैसी दिखीं।   

ईशा अंबानी ने क्रॉचेट को-ऑर्ड सेट में गिराई बिजली 

वहीं बात करे ईशा अंबानी के लुक की तो वो भाई अनंत अंबानी और अपनी होने वाली भाभी राधिका मर्चेंट की क्रूज पार्टी में को-ऑर्ड सेट में नजर आईं, जिस पर कोर्सेट डिटेलिंग थी। इस ड्रेस के साथ ईशा ने सनग्लासेस व हूप इयररिंग्स कैरी किए दिखीं। वहीं लाइट मेकअप और बालों को एक मेसी बन बनाए ईशा ने अपने इस लुक को कंप्लीट किया। ईशा का ये सिंपल और क्लासी लुक लोगों को खूब पसंद आया। 

फ्लोई गाउन में भी गजब दिखीं ईशा अंबानी

Isha Ambani
Image Source : INSTAGRAMफ्लोई गाउन में गजब दिखीं ईशा अंबानी

वहीं क्रॉचेट को-ऑर्ड सेट के अलावा ईशा का क्रूज पार्टी से एक और लुक सामने आया, जिसमें वह गुलाबी रंग की फ्लोई मैक्सी ड्रेस पहनी नजर आईं। अपने इस लुक को ईशा ने हीरे की बालियों के साथ पूरा किया। इस लुक में भी ईशा गजब दिखीं। 

ऑफ-शोल्डर गाउन में श्लोका मेहता ने लूटी महफिल

वहीं बात अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका की करें तो वो इस दौरान खूबसूरत प्रिंट वाले पिंक ऑफ-शोल्डर गाउन में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। इस लुक के साथ उन्होंने अपने बाल खुले छोड़े हुए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन