1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Gadar 2 Twitter review: क्या सनी देओल की 'गदर 2' का फैंस पर चला जादू? ट्विटर पर मिल रहे ऐसे-ऐसे रिएक्शन

Gadar 2 Twitter review: क्या सनी देओल की 'गदर 2' का फैंस पर चला जादू? ट्विटर पर मिल रहे ऐसे-ऐसे रिएक्शन

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 11, 2023 01:03 pm IST,  Updated : Aug 11, 2023 01:05 pm IST

सनी देओल की 'गदर 2' आज रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज के बाद भारी संख्या में फिल्म देखने लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में ये देखने वाली बात है कि लोगों को फिल्म कितनी पसंद आई। लोग जमकर सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू लिख रहे हैं।

Sunny Deol- India TV Hindi
सनी देओल। Image Source : INSTAGRAM

सनी देओल की 'गदर 2' का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म आज रिलीज हो गई है। फिल्म रिसीज से पहले ही लोगों ने अपनी टिकेट बुक कर ली थीं। भारी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। तारा सिंह और सकीना की आगे की कहानी 'गदर 2' में दिखाई जा रही है। फिल्म कैसी है इस पर अब सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। फिल्म रिलीज के बाद ही कई लोगों ने आज फर्स्ट हाफ में ये फिल्म देख ली है। फिल्म देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं। 

फिल्म को मिल रहा ऐसा रिस्पॉन्स 

'गदर 2' देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर फिल्म की समीक्षा की है। फिल्म को मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म कुछ लोगों को काफी पसंद आई है तो वहीं कुछ लोगों ने इसमें बहुत सी खामियां खोज ली हैं।  

सोशल मीडिया पर क्या है लोगों का कहना
दर्शकों की बात करें तो कई लोगों को सनी देओल की एक्टिंग पसंद आई है। लोगों का कहना है कि सनी देओल की एक्टिंग के लिए फिल्म एक बार देखी जा सकती है। वहीं कई लोगों का ये कहना है कि फिल्म को देखना वक्त जाया करना है। ऐसे रिव्यूज से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। 

जोर-शोर से किया था प्रमोशन
बता दें, फिल्म रिलीज से पहले सनी देओल, अमीषा पटेल और उनकी पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन से जोर-शोर से लगी रही। इसका नतीजा था कि फिल्म की 3 लाख के करीब प्री-बुकिंग हुई। ऐसे में फिल्म देखने वालों की सिनेमाघरों में भीड़ लगी हुई है। 

'गदर' फिल्म की कहानी 
'गदर' की बात करें तो यह फिल्म भारत पाकिस्तान बंटवारे और हिंदुस्तान की आजादी से समय की कहानी है। जिसमें दो अलग-अलग धर्म के पति-पत्नी तारा सिंह और सकीना बंटवारे में जुदा हो जाते हैं। जिसके बाद तारा सिंह अपने बेटे को लेकर पाकिस्तान अपनी पत्नी को लेने जाता है और मोहब्बत की ताकत से पूरे पाकिस्तान को हिला डालता है। फिल्म मेकर्स ने 'गदर 2' की रिलीज से पहले फैंस को 'गदर' दिखाकर ये पूरी कहानी दोबारा याद दिला दी है, ताकि वो आगे की कहानी से रिलेट कर सकें। 

ये भी पढ़ें: जैकलीन के जन्मदिन पर जेल से आया प्यार भरा पैगाम, ठग सुकेश चंद्रशेखर ने 'अपनी बोम्मा' के लिए फिर लुटाया प्यार

OMG 2 Review: पंकज त्रिपाठी-अक्षय की जोड़ी का धमाल, देखने से पहले जानें कितनी धमाकेदार है कहानी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन